बरसात वाली बीमारियां हो सकती है जानलेवा : डॉ वर्मा

Location: Garhwa

गढ़वा : पटना के सुप्रसिद्ध हृदय, मधुमेह, नस एवं लकवा रोग विशेषज्ञ डॉ पी के वर्मा नें चौधरी जेनरल हॉस्पिटल, गढ़वा में 50 मरीजों को परामर्श दिया।

डॉ वर्मा ने कहा कि चिलचिलाती गर्मी से राहत देने वाली बरसात अब होने लगी है। देश के कई हिस्सों में मानसून की दस्तक से मौसम सुहावना हो गया है। हालांकि यह बारिश राहत के साथ ही कई बीमारियां अपने साथ लेकर आती है। इस मौसम में कई खतरनाक बीमारियों का खतरा बढ़ने लगता है। कुछ बीमारियां तो ऐसी भी है जिनका समय पर इलाज ना हो तो जान भी जा सकता है। डॉ वर्मा ने कहा कि बरसात के मौसम में वातावरण में नमी आ जाती है, इस वजह से बैक्टीरिया और वायरस की पनपने के लिए अनुकूल मौसम मिल जाता है, जो कई बीमारियों का कारण बनते हैं। वायरल और बैक्टीरियल इन्फेक्शन का जोखिम इस मौसम में ज्यादा रहता है, जिसकी चपेट में बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा आते हैं। डॉ वर्मा ने यह भी कहा कि बारिश के मौसम में डायरिया, टायफाइड, वायरल फीवर, डेंगू और मलेरिया का खतरा सबसे ज्यादा और तेजी से फैलता है। टाइफाइड और डायरिया दूषित भोजन खाने पीने से होता है। इसमें उल्टी-दस्त की समस्या भी रहती है। कुछ बैक्टीरिया वायरल फीवर का कारण भी बन जाते हैं, इस मौसम में फ्लू का खतरा भी ज्यादा रहता है। बरसात में सबसे ज्यादा खतरा डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का रहता है। दोनों ही मच्छरों के काटने से फैलती है। इस मौसम में पानी जमा हो जाता है, जिनमें मच्छर पैदा होते हैं। इनके काटने से ही डेंगू और मलेरिया बढ़ता है। अगर इनका समय पर इलाज न कराया जाए तो जानलेवा भी हो सकती है। मानसून आते ही जिन बीमारियों का खतरा बढ़ता है, उनकी चपेट में सबसे जल्दी और तेजी से कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग आते हैं। ऐसे लोगों पर वायरस और बैक्टीरिया आसानी से अटैक कर सकते हैं, इसलिए इन्हें सावधानी रखनी चाहिए। तेज बुखार, सिर दर्द, मांसपेशियों में दर्द, सांस लेने में समस्या, उल्टी दस्त जैसी लक्षण मिलते ही डॉक्टर से संपर्क करें। बारिश वाली बीमारियों से बचने के लिए सुझाव देते हुए डॉ वर्मा ने कहा कि मच्छरों के पनपने से रोकें। घर के आस-पास या छत पर पानी जमा न होने दें। खान-पान का खास ख्याल रखें, बाहर का खाना छोड़ें। साफ और उबला पानी ही पियें। साफ सफाई को लेकर लापरवाही न करें। समय-समय पर हाथों को धोते रहें। किसी भी तरह की परेशानी महसूस हो तो नजदीकी डॉक्टर से सलाह लें। मौके पर हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ कुलदेव चौधरी, निदेशक डॉ जुली कुमारी, फैयाज अंसारी, रौशन कुमार, निशा कुमारी आदि उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
error: Content is protected !!