बंशीधर नगर: वार्ड 8 में भीषण अगलगी, खपरैल मकान जलकर राख, लाखों की संपत्ति का नुकसान, चार घंटे बाद आग पर काबू

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर :- शहरी क्षेत्र के वार्ड संख्या 8 में थाना के सामने गली में बुधवार की देर शाम एक खपरैल मकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। इस घटना में लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। जानकारी के अनुसार थाना गली निवासी स्व शिवलाल प्रसाद की पत्नी सबिता देवी के मकान से अचानक धुआं निकलता देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में आग की लपटें तेज हो गईं और आसमान में काले धुएं का गुबार उठने लगा। लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए अपने-अपने घरों से मोटर पंप और बाल्टियों के सहारे आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। बाद में दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और दोनों तरफ से छत पर चढ़कर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। आग की भयावहता को देखते हुए गढ़वा से दूसरी दमकल गाड़ी भी मंगाना पड़ा। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हवा चलने के कारण आग बुझाने में काफी कठिनाई हुई। बताया जा रहा है कि मकान काफी पुराना था और उसमें लकड़ी की संरचना अधिक होने के कारण आग तेजी से फैल गई। स्थानीय लोगों की तत्परता से आग को आसपास के घरों में फैलने से रोका जा सका, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। घटना के समय घर में दीपक कुमार की मां और एक अन्य महिला मौजूद थीं, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दीपक कुमार का पूरा परिवार फिलहाल रांची में रहता है। घटना की सूचना मिलते ही नपं अध्यक्ष साधना देवी ने घटनास्थल कर पहुंचकर घटना की पूरी जानकारी ली उन्होंने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। स्थानीय लोगों की तत्परता से बड़ी दुर्घटना टल गई। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि गर्मी के दिनों में आग से बचाव को लेकर सतर्क रहें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचना दें। घटना की जानकारी मिलने के बाद गुरुवार को स्थानीय विधायक अनंत प्रताप देव ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात किया। उन्होंने संबंधित अधिकारी को आगलगी की घटना में हुए नुकसान का आकलन कर आपदा प्रबंधन से मुआवजा देने का निर्देश दिया। घटना के दौरान नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राज कमल, नगर प्रबंधक वीरेश कुमार, कामेश्वर प्रसाद, आशीष कुमार, शंभूनाथ सौदागर,राजन जायसवाल, जयप्रकाश रमन,शिवम कुमार,रितेश कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!