Location: Shree banshidhar nagar
बंशीधर नगर :- नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक अनुमंडल कार्यालय के सभागार में नप अध्यक्ष साधना देवी के अध्यक्षता में गुरुवार को सम्पन्न हुआ।बैठक में अध्यक्ष ने नप विभाग को छोड़ अन्य विभागों के अधिकारी के उपस्थित नहीं होने नाराजगी व्यक्त करते हुए अगले बैठक में उपस्थिति दर्ज कराने का निर्देश दिया। बैठक में उपस्थित वार्ड पार्षद ने अपने अपने वार्डो में खराब पड़े चापानल और जल मीनार को दुरुस्त करने का मांग उठाया। अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारी को एक सप्ताह के अंदर सभी वार्डों में खराब पड़े चापानल को बनाने तथा जलमीनार को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। बैठक में शहर के नाली का बरसात से पूर्व सफाई कराने का निर्देश दिया। अध्यक्ष ने कहा कि वार्ड 8 में जहां मेरा आवास है हल्की बारिश में नाली का पानी सड़क पर बह रहा है। उन्होंने कार्यपालक पदाधिकारी को तत्काल नाली सफाई कराने का निर्देश दिया। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य कार्यों का समीक्षा किया गया। कई वार्ड पार्षद ने अपने अपने वार्डो में अतिक्रमण का मामला उठाया जिसे कार्यपालक ने अंचल विभाग को पत्राचार कर अतिक्रमण हटाने की बात कहा। बैठक में जल्द वार्ड कमिटी का गठन कर नए योजना का चयन करने का मामला वार्ड पार्षद ने उठाया जिसमें अध्यक्ष ने कार्यपालक पदाधिकारी को वार्ड कमिटी बनाकर योजना चयन करने का निर्देश दिया। बैठक में कई अन्य योजना का समीक्षा किया गया। बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी राज कमल, उपाध्यक्ष संध्या देवी, सांसद प्रतिनिधि मथुरा पासवान, विधायक प्रतिनिधि कमलेश मेहता, सभी सोलह वार्ड के वार्ड पार्षद, नगर पंचायत के नगर प्रबंधक विकेश कुमार,कनीय अभियंता और नगर पंचायत के कर्मी उपस्थित थे।











