बंशीधर नगर में पेट्रोल पंप संचालकों के साथ एसडीओ की बैठक, कालाबाजारी पर सख्ती के निर्देश

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय कक्ष में शनिवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा ने की। इस दौरान पेट्रोल और डीजल की कालाबाजारी रोकने तथा पारदर्शिता बनाए रखने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।
बैठक में सभी पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने पेट्रोल पंपों पर सूचना पट पर तेल का उपलब्ध स्टॉक लिखकर प्रदर्शित करें। तेल समाप्त होने की स्थिति में भी सूचना पट पर इसकी जानकारी अंकित करनी होगी। इसके अलावा किसी भी व्यक्ति को बड़े गैलन या वैट में पेट्रोल-डीजल नहीं देने का निर्देश दिया गया। पेट्रोल पंपों पर स्पष्ट रूप से यह भी लिखने को कहा गया कि “गैलन में तेल नहीं मिलेगा।”
एसडीओ प्रभाकर मिर्धा ने बताया कि जिले के उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर यह बैठक आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पेट्रोल या डीजल निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि किसी भी पेट्रोल पंप की शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी तथा सीसीटीवी कैमरों की भी जांच होगी। अवैध रूप से पेट्रोल-डीजल की बिक्री करने वालों के खिलाफ जल्द ही छापेमारी अभियान चलाया जाएगा। ऐसे मामलों में सामान जब्त करते हुए कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
बैठक में अंचल अधिकारी विकास कुमार सिंह, एमओ, जगदीश फ्यूल, अंबालाल पेट्रोल पंप, बंशीधर पेट्रोल पंप सहित कई पेट्रोल पंप संचालक उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    खेल हमारे जीवन की आवश्यकता है: डीएफओ

    खेल हमारे जीवन की आवश्यकता है: डीएफओ

    मेराल में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र रैकेट का भंडाफोड़, ऑनलाइन सेंटर सील

    मेराल में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र रैकेट का भंडाफोड़, ऑनलाइन सेंटर सील

    गढ़वा पुलिस का विशेष छापामारी अभियान, 20 अपराधी गिरफ्तार, 47 वारंट और 1 कुर्की का निष्पादन

    गढ़वा पुलिस का विशेष छापामारी अभियान, 20 अपराधी गिरफ्तार, 47 वारंट और 1 कुर्की का निष्पादन

    श्री बंशीधर नगर में सड़क हादसों का कहर: फोरलेन पर 4 युवकों की मौत, 2 घायल

    श्री बंशीधर नगर में सड़क हादसों का कहर: फोरलेन पर 4 युवकों की मौत, 2 घायल

    मेराल की मूलभूत समस्याओं को लेकर सक्रिय हैं विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी : डॉ लालमोहन

    मेराल की मूलभूत समस्याओं को लेकर सक्रिय हैं विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी : डॉ लालमोहन

    बंशीधर नगर में पेट्रोल पंप संचालकों के साथ एसडीओ की बैठक, कालाबाजारी पर सख्ती के निर्देश

    बंशीधर नगर में पेट्रोल पंप संचालकों के साथ एसडीओ की बैठक, कालाबाजारी पर सख्ती के निर्देश
    error: Content is protected !!