प्रेम-प्रसंग में विवाद बना मौत की वजह, युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Location: सगमा

सगमा/गढ़वा।
धुरकी थाना क्षेत्र के कुंबा कला गांव में एक युवती द्वारा प्रेम-प्रसंग में तनाव के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका की पहचान रवीना खातून (पिता स्वर्गीय नसीब अंसारी) के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, रवीना की शादी कुछ दिनों बाद गांव के ही आजाद अंसारी (पिता सरफुद्दीन अंसारी) से तय थी। दोनों के बीच लंबे समय से मोबाइल पर बातचीत होती थी, लेकिन आजाद का संबंध किसी अन्य युवती से भी बताया जा रहा है।

रविवार की रात रवीना और आजाद के बीच फोन पर बात हो रही थी, तभी आजाद ने कॉल पर दूसरी युवती को भी कॉन्फ्रेंस पर जोड़ दिया। इसके बाद रवीना और उस युवती के बीच कहासुनी शुरू हो गई। प्रेम विवाद से आहत रवीना ने गुस्से में आकर घर के पास एक आम के पेड़ में फांसी लगा ली।

परिजन जब तक उसे पेड़ से उतारकर अस्पताल ले जाते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना पाकर धुरकी थाना प्रभारी जनार्दन राउत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया है और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!