प्रेमी संग रंगे हाथों पकड़ी गई शादीशुदा महिला

Location: Meral

मेराल। थाना क्षेत्र के सिरहे गांव में मंगलवार की रात उस समय हड़कंप मच गया जब गांव की एक शादीशुदा महिला अपने प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ी गई। बताया जाता है कि सिरहे गांव निवासी माया देवी की शादी कई वर्ष पहले हुई थी और उनका एक बच्चा भी है।

ग्रामीण सूत्रों के अनुसार, माया देवी का पिछले करीब एक साल से पलामू जिले के करुआ कलां निवासी सतीश कुमार के साथ प्रेम संबंध चल रहा था। सोमवार की देर रात सतीश अपनी प्रेमिका से मिलने सिरहे गांव पहुंचा। दोनों घर में मिल रहे थे, तभी किसी ग्रामीण ने उन्हें देख लिया।

देखते ही देखते बात पूरे गांव में फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। भीड़ के सामने जब दोनों से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपने प्रेम संबंध की बात स्वीकार की और बताया कि वे अब आपसी सहमति से शादी करना चाहते हैं।

सूचना पर स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को भी दी। हालांकि, गांव वालों के हस्तक्षेप से मामला शांत कराया गया। बताया गया कि महिला का मायका हनुमंता गांव में है।

गांव में इस घटना को लेकर पूरे दिन चर्चा बनी रही।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!