पेयजल संकट दूर करने को मकरी पंचायत में 11 चापाकलों की मरम्मत, विकास की दिशा में कई योजनाएं तैयार

भवनाथपुर: प्रखंड अंतर्गत मकरी पंचायत में पेयजल संकट को दूर करने की दिशा में मुखिया सरिता देवी की पहल से कुल 11 चापाकलों की मरम्मत कराई गई है। यह कार्य पंचायतवासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।

मुखिया सरिता देवी ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचायत क्षेत्र में खराब पड़े चापाकलों की सूची तैयार कर मरम्मत कार्य पूरा कराया गया है। यह कार्य सिर्फ शुरुआत है, जहां-जहां चापाकल खराब होंगे, उन्हें भी ठीक कराया जाएगा ताकि लोगों को पानी की परेशानी न हो।

उन्होंने यह भी बताया कि पंचायत में अन्य बुनियादी सुविधाओं को भी बेहतर करने की योजना तैयार की गई है। सभी विद्यालयों में पंखा और शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है ताकि बच्चों को पढ़ाई के साथ स्वच्छ और बेहतर माहौल मिल सके।

मकरी डीहवार स्थान के पास गार्डवाल, शौचालय व स्नानघर निर्माण की योजना बनाई गई है, जिससे धार्मिक स्थलों की स्वच्छता और सुरक्षा बनी रहे। वहीं पंचायत भवन के पास खुले मैदान को खेल मैदान के रूप में विकसित करने की दिशा में भी काम किया जाएगा। इसमें मैदान का समतलीकरण और चारदीवारी निर्माण शामिल है ताकि युवाओं को खेलकूद का बेहतर वातावरण मिल सके।

मुखिया ने कहा कि पंचायत भवन में पंचायत कर्मियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी ताकि कार्यों में पारदर्शिता बनी रहे। आने वाले समय में ग्रामीण सड़क मरम्मत, नाली निर्माण सहित कई अन्य विकास योजनाओं को भी धरातल पर उतारा जाएगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!