पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित

Location: Garhwa

अमन कुमार (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक, गढ़वा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार कक्ष में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की शुरुआत में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जिले के सभी थाना/ओपी प्रभारियों को निर्देश दिया गया कि विशेष परिस्थितियों में विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने पर आपसी समन्वय स्थापित कर त्वरित सहयोग सुनिश्चित करें।
उन्होंने पॉक्सो एवं एससी/एसटी एक्ट से संबंधित लंबित मामलों का समयबद्ध एवं विधिवत निपटारा करने तथा इन मामलों के अनुसंधान में विशेष प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। साथ ही सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूकता अभियान चलाने, दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट चिन्हित करने एवं दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु प्रभावी उपाय करने को कहा गया।
गोष्ठी में पुराने लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन, विगत माह में दर्ज मामलों की समीक्षा कर अनुसंधान में तेजी लाने तथा अनुसंधानकर्ताओं को ई-साक्ष्य पोर्टल पर प्रविष्टि सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। नियमित अंतराल पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाने, ड्रंक ड्राइविंग पर नियंत्रण रखने तथा पेट्रोलिंग पार्टी की निगरानी क्यूआर कोड के माध्यम से सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
इसके अतिरिक्त पासपोर्ट/चरित्र सत्यापन, वारंट एवं कुर्की निष्पादन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट समय पर प्राप्त करने जैसे प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय ने DGsP एवं IGsP कॉन्फ्रेंस पोर्टल, साइबर पुलिस पोर्टल, JOFS, पीजी पोर्टल आदि में समय पर प्रविष्टि सुनिश्चित करने तथा आईटी एक्ट, एनडीपीएस, सीसीए, आर्म्स एक्ट से संबंधित मामलों में प्रगति लाने पर जोर दिया।
उन्होंने नक्सल कांडों के त्वरित निष्पादन के साथ-साथ चोरी, लूट एवं डकैती जैसे संगीन अपराधों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। यह गोष्ठी जिले में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रही।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!