![](https://aapkikhabar.co.in/wp-content/uploads/2025/02/IMG-20250214-WA0104-scaled.jpg)
Location: Garhwa
गढ़वा: पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अजय तिवारी की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने अमर जवान ज्योति पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया और शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखा।
भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक अजय तिवारी ने कहा कि देश के दुश्मनों ने पुलवामा में सैनिकों पर कायराना हमला किया था, जिसमें हमारे 40 जवान शहीद हो गए थे। भाजपा जिला महामंत्री संतोष दुबे ने इसे भारतीय इतिहास का काला दिन बताया। उन्होंने कहा कि पुलवामा हमले के शहीद वीर जवानों की शहादत को देश कभी नहीं भूलेगा।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने कहा कि पुलवामा हमले का धमाका इतना खतरनाक था कि इसकी आवाज कई किलोमीटर तक सुनाई दी थी। उन्होंने कहा कि हमले के ठीक 12 दिनों बाद भारत ने पाकिस्तान के बालाकोट में एयरस्ट्राइक कर आतंकियों को मार गिराया और दुनिया को एक सख्त संदेश दिया।
कार्यक्रम में पूर्व कैप्टन रामराज पांडेय, सैनिक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष गोपाल दुबे, भाजपा नेता डॉ. पतंजलि केशरी, संजय तिवारी, बलराम यादव, राम उनय तिवारी, अरुण तिवारी, विकास तिवारी, अशोक विश्वकर्मा, गिरीवर यादव समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
![](https://aapkikhabar.co.in/wp-content/uploads/2025/02/1000579370-5-1024x577.jpg)