पुत्री की प्रखंड में प्रथम स्थान पर खुशी में दीपक यादव ने विद्यालय परिवार को किया सम्मानित

Location: सगमा


सगमा (गढ़वा)। सगमा प्रखंड के घघरी गांव निवासी दीपक कुमार यादव ने अपनी पुत्री सरस्वती कुमारी के प्रखंड स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन की खुशी में विद्यालय परिवार को सम्मानित किया। यह आयोजन क्षेत्र में एक प्रेरणादायक उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है।
सरस्वती कुमारी ने प्रखंड के बीरबल गांव स्थित प्लस टू विद्यालय से झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) द्वारा आयोजित वार्षिक परीक्षा में विज्ञान संकाय से प्रखंड में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने माता-पिता के साथ क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
इस उपलब्धि की खुशी में उनके पिता सहायक शिक्षक दीपक कुमार यादव ने प्लस टू विद्यालय परिवार को अपने घर आमंत्रित कर मधुर भोजन कराया और सभी गुरुजनों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रत्युष कुमार दुबे ने कहा कि यह सम्मान केवल विद्यालय का नहीं बल्कि सभी शिक्षकों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि जब विद्यालय परिवार और छात्रों के बीच बेहतर तालमेल होता है तो उत्कृष्ट परिणाम सामने आते हैं, जिसका उदाहरण सरस्वती कुमारी ने विज्ञान संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रस्तुत किया है। उन्होंने दीपक यादव के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस सम्मान समारोह में विद्यालय के कई शिक्षक उपस्थित रहे, जिनमें ब्रजेश कुमार, संजय कौशिक, पंकज कुमार तिवारी, श्रेष्ठ त्रिपाठी, पितुहीन मिंज, दिलशाद अली, राजेंद्र कुमार रजक, गजेंद्र सिंह बुंदेला, प्रभात कुमार, रंजीत कुमार, अभय कुमार तिवारी और अरुण कुमार शामिल थे। साथ ही समाजसेवी बालेश्वर यादव भी उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!