
Location: Garhwa
गढ़वा: पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में घुसकर किए गए करारे प्रहार के सम्मान में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा 16 मई, शुक्रवार को सुबह 8 बजे तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा काली स्थान (चिनियां मोड़) से मझिआंव मोड़ तक निकाली जाएगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने बताया कि यह तिरंगा यात्रा सेना के अद्वितीय शौर्य और पराक्रम को समर्पित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेना को मिली खुली छूट के चलते आतंकियों के ठिकानों को नेस्तनाबूद किया गया है, जिससे देश का गौरव और भी ऊंचा हुआ है।
विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सदैव सेना के सम्मान में खड़े रहते हैं। पहलगाम हमले पर भारत की कड़ी कार्रवाई ने पाकिस्तान को उसकी औकात दिखा दी है।
जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान में जलजला ला दिया है और भारत की ताकत को पूरे विश्व ने देखा है। देश का हर नागरिक सेना और प्रधानमंत्री के इस मजबूत नेतृत्व पर गर्व महसूस कर रहा है।
इस अवसर पर भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद तिवारी, जिला उपाध्यक्ष मथुरा पासवान, मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप, कंचन पांडेय, प्रभात तिवारी, अरुण तिवारी, विकास तिवारी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
सभी राष्ट्रवादी संगठनों, युवाओं, महिलाओं और नागरिकों से तिरंगा यात्रा में भाग लेने की अपील की गई है।