पलामू में भाजपा की जीत में डालटनगंज, गढ़वा, भवनाथपुर तथा विश्रामपुर विधानसभा की रही प्रमुख भूमिका

Location: Garhwa

झारखंड में सबसे ज्यादा सुरक्षित भाजपा के लिए समझी जाने वाली पलामू लोकसभा चुनाव क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी विष्णु दयाल राम की हैट्रिक लगाने के पीछे एंटी इनकंबेंसी के बावजूद मोदी मैजिक ही काम किया है ।यही कारण है कि पलामू लोकसभा चुनाव क्षेत्र के सभी छह विधानसभा चुनाव क्षेत्रों में इंडिया गठबंधन से जुड़े स्थानीय विधायकों एवं संबंधित विधानसभा क्षेत्र के संभावित विधायकों के विरोधी प्रत्याशियों के अपने चुनाव की तरह पसीना बहाने के बावजूद किसी भी विधानसभा चुनाव क्षेत्र में इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी ममता भुइया को लीड नहीं मिल पाया है ।
परिणाम रहा की भाजपा के प्रत्याशी विष्णु दयाल राम ने 770362 मत लाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी ममता भुइया के 481555 वोट के मुकाबले 288807 मतों के भारी अंतर से शिकस्त दे दिया है।

बीडी राम की जीत में सर्वाधिक भूमिका निभाने वाले विधानसभा चुनाव क्षेत्रों में नंबर वन डाल्टनगंज नंबर दो गढ़वा नंबर तीन भवनाथपुर नंबर 4 विश्रामपुर नंबर पांच में पाटन छतरपुर तथा सबसे निचले पायदान पर हुसैनाबाद रहा है।


पलामू के इस जनादेश से आने वाले विधानसभा चुनाव क्षेत्र में राजनीति के नए भविष्य के संकेत हैं। हालांकि पिछले लोकसभा चुनाव के आधार पर यह नहीं जा सकता है कि लोकसभा चुनाव में मिले मतदान से विधानसभा का चुनाव काफी हद तक प्रभावित होता है ।पर इतना अवश्य कहा जा सकता है की पलामू का जमीन भाजपा के लिए इंडिया गठबंधन की तुलना में ज्यादा उर्वरा है ।यही कारण है कि वर्तमान में भी पलामू लोकसभा चुनाव क्षेत्र के छह विधानसभा चुनाव क्षेत्रों में से पांच पर एनडीए गठबंधन का ही कब्जा है।
भाजपा सांसद बीडी राम को हैट्रिक लगाने में सर्वाधिक सहयोग डाल्टनगंज विधानसभा चुनाव क्षेत्र का रहा। जहां पर एक ओर जहां भाजपा प्रत्याशी विष्णु दयाल राम को 155023 वोट मिले वहीं ममता भुइया 72747 वोट में ही सिमट गई लिहाजा डाल्टनगंज विधानसभा चुनाव क्षेत्र में ही भाजपा को 82 8276 मत की लीड मिल गई। रही बात विश्रामपुर विधानसभा चुनाव क्षेत्र का तो विश्रामपुर विधानसभा चुनाव क्षेत्र में जहां भाजपा को 119685 मत मिला वहीं ममता भुइया 691 88 मत पर ही सीमट कर रह गई । लिहाजा विश्रामपुर विधानसभा चुनाव क्षेत्र में भी 500947 मतों से भाजपा को लीड मिली। पाटन छतरपुर विधानसभा चुनाव क्षेत्र में भी भाजपा को 959 85 मत मिला ,जबकि ममता भुइया 71882 ही मत मिल सकी। लिहाजा यहां भी 28103 मत से भाजपा को लीड मिला है ।भाजपा को सबसे कम लीड हुसैनाबाद विधानसभा चुनाव क्षेत्र में मिला, जहां पर भाजपा को 88445 मत मिले वहीं ममता भुइया को 68972 मत मिला है।यहां पर भाजपा को 19473 मत का लीड मिला है ।वही गढ़वा विधानसभा चुनाव क्षेत्र में भाजपा को 150077 वोट मिले जबकि इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी ममता भुइया को 92415 मत मिला। यहां पर भी भाजपा को 57662 मतों से लीड मिली है । भवनाथपुर विधानसभा चुनाव क्षेत्र में भी भाजपा प्रत्याशी बी डी राम को 153075 मत मिला वहीं ममता भुइया को 98964 मत ही मिल पाया है ।लिहाजा यहां भी 54111 मत से भाजपा को लीड मिली है। तात्पर्य यह की पलामू लोकसभा चुनाव क्षेत्र के किसी भी विधानसभा चुनाव क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के सामने इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी ममता भुइया नहीं टिक पाई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!