पत्रकारों की आवाज कोई नहीं दबा सकता : अवधेश शुक्ला

Location: पलामू

झारखंड पत्रकार संगठन की बैठक में शुक्ला के नेतृत्व पर जताया गया सर्वसम्मत भरोसा, कहा – पत्रकारों का सम्मान ही हमारा संकल्प

मेदिनीनगर।झारखंड पत्रकार संगठन की बैठक रविवार को केंद्रीय अध्यक्ष अवधेश शुक्ला की अध्यक्षता में ऐतिहासिक माहौल में संपन्न हुई। जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में पत्रकारों ने भाग लेकर संगठन की एकजुटता और मजबूती का परिचय दिया।बैठक की शुरुआत में संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अवधेश शुक्ला द्वारा दिया गया इस्तीफा सर्वसम्मति से नामंजूर कर दिया गया। उपस्थित पत्रकारों ने कहा कि श्री शुक्ला ने सदैव पत्रकारों की आवाज बुलंद की है और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष किया है। ऐसे में संगठन को उनके सशक्त नेतृत्व की आवश्यकता है।बैठक में निर्णय लिया गया कि संगठन अब पलामू जिले के सभी प्रखंडों में बैठकें आयोजित कर पत्रकारों की समस्याओं को करीब से समझेगा और समाधान के लिए ठोस पहल करेगा।केंद्रीय अध्यक्ष अवधेश शुक्ला ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना हैं, और इस आईने पर कोई धूल जमने नहीं दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि “पलामू के पत्रकारों को सच लिखने से कोई नहीं रोक सकता, संगठन इसके लिए किसी भी स्तर तक जाएगा।उन्होंने राज्य सरकार से पत्रकारों के हित में ठोस नीतियां बनाने की मांग की। कहा कि झारखंड सरकार सभी वर्गों के विकास के लिए काम कर रही है, लेकिन पत्रकारों के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। बहुत जल्द संगठन का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलकर पत्रकारों को आवास और स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ दिलाने की मांग करेगा।बैठक का संचालन वरिष्ठ पत्रकार अरविंद तिवारी एवं धन्यवाद ज्ञापन रघुवीर नारायण पांडे ने किया। उपस्थित पत्रकारों ने बैठक को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह संगठन की नई ऊर्जा और एकता का प्रतीक बनेगी।बैठक में नीलकमल शुक्ला, राजकुमार पांडे, प्रवीण शुक्ला,उपेंद्र कुमार, राजीव तिवारी, विजय तिवारी, नीरज कुमार, मिथिलेश विश्वकर्मा, रघुवीर नारायण पांडे, जितेंद्र कुमार सिंह, मोरध्वज पांडे, अनिल कुमार,अमितेश रंजन, आशीष कुमार, शशि भूषण सिंह, पवन प्रभात, दुर्गा प्रसाद तिवारी, योगेंद्र कुमार मिश्रा, धनंजय तिवारी, अनीश कुमार, मोहम्मद हबीब सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

    सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    खुटिया विद्यालय पहुंचे बीडीओ अनुरंजन झा, SIR फॉर्म भरने में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

    खुटिया विद्यालय पहुंचे बीडीओ अनुरंजन झा, SIR फॉर्म भरने में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी
    error: Content is protected !!