झामुमो सरकार पर भाजपा का हमला — जनता त्राहिमाम, विकास कार्य ठप: रितेश चौबे

Location: Garhwa

गढ़वा: भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने झामुमो पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि झामुमो के नेता गढ़वा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी पर अनर्गल टिप्पणी करने के बजाय अपनी सरकार की विफलताओं पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि झारखंड के इतिहास में यह पहली ऐसी सरकार है जिसमें सरकारी विभागों में लगातार फंड की कमी देखी जा रही है। जब विभागों में पैसा ही नहीं रहेगा, तो जनता के कार्य कैसे पूरे होंगे?

रितेश चौबे ने कहा कि झामुमो सरकार छात्रों को छात्रवृत्ति तक नहीं दे पा रही, वहीं वृद्धा, विधवा और विकलांग पेंशन भी महीनों से बंद पड़ा है। इन गंभीर मुद्दों पर झामुमो के नेता मौन धारण किए हुए हैं।

उन्होंने बताया कि गढ़वा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है और वे शीघ्र ही क्षेत्र में लौटकर जनता की सेवा में जुट जाएंगे। विधायक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

रितेश चौबे ने कहा कि झामुमो नेताओं द्वारा छठ पर्व और प्रसाद को लेकर की गई टिप्पणी हिंदू समाज के प्रति घृणित मानसिकता को उजागर करती है। झामुमो लगातार हिंदू त्योहारों का अपमान कर रही है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार के शासनकाल में जनता त्राहिमाम की स्थिति में है। पंचायत स्तर से लेकर शहरी विकास तक के काम बाधित हैं। बावजूद इसके, झामुमो नेता अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए भाजपा विधायकों पर टिप्पणियाँ करने में लगे हैं।

रितेश चौबे ने सवाल उठाया कि भवनाथपुर और बिश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र में झामुमो सरकार की कौन सी योजना चल रही है, इसका जवाब देने से झामुमो बच रही है। सच तो यह है कि झामुमो सरकार ने पूरे झारखंड में विकास योजनाओं को ठप कर दिया है और केंद्र सरकार के फंड को भी जनता तक पहुँचने नहीं दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जनता अब झामुमो के चाल, चरित्र और चेहरे को अच्छी तरह पहचान चुकी है। चाहे जितनी साजिशें रच ली जाएं, जनता सब देख रही है और आने वाले समय में इसका जवाब जरूर देगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!