पत्नी की हत्या के आरोपी एसएसबी जवान संजीव सिंह को भेजा गया जेल

Location: Manjhiaon

मझिआंव (प्रतिनिधि): मझिआंव थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 4 स्थित मझिआंव खुर्द निवासी एवं एसएसबी जवान संजीव कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह को पत्नी की हत्या के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को गढ़वा जेल भेज दिया।

थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि मृतका प्रिया कुमारी के चाचा अनिरुद्ध सिंह उर्फ फुटुक कुमार सिंह, जो पलामू जिला के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सुल्तानी गांव के निवासी हैं, ने सोमवार को मझिआंव थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में संजीव सिंह सहित उसके घर के पांच सदस्यों और गढ़वा परमेश्वरी क्लिनिक के संचालक समेत कुल छह लोगों को नामजद किया गया है।

प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि मृतका को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। मारपीट कर उसकी हत्या कर दी गई और घटना को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया।

पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज होने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए संजीव सिंह को सोमवार को ही गिरफ्तार कर थाना लाया और मंगलवार को न्यायिक हिरासत में गढ़वा जेल भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!