पड़ोसी की प्राताड़ना से परेशान है मीरा, न्याय के लिए दर-दर की ठोकरे खाने को मजबूर

Location: Garhwa

गढ़वा शहर के टंडवा माली मोहल्ला निवासी रंजीत केसरी की पत्नी मीरा देवी पड़ोसियों के द्वारा मारपीट किए जाने तथा प्रताड़ित किए जाने से इस कदर परेशान है कि वह वहां से उजाड़ने की स्थिति में आ गई है। मीरा को कभी पड़ोसी के द्वारा मारपीट किया जाता है तो कभी उसे ताड़ना देकर परेशान किया जा रहा है ।
दरअसल 8 जुलाई एवं 13 जुलाई को मीरा के पड़ोसी सुभाष केसरी उसकी पत्नी सरिता देवी एवं उनके पुत्र अमित एवं सुमित केसरी के द्वारा मारपीट किया गया ।इसकी शिकायत मीरा ने गढ़वा थाने में लिखित रूप से 8 जुलाई एवं 13 जुलाई को की है बावजूद उसकी कोई सुनने वाला नहीं है। बतौर मीरा उसे 8 जुलाई को उसे तथा उसके परिवार के ससुर एवं पति को गाली गलौज किया गया जबकि 13 जुलाई को उसके ससुर तथा उसके साथ मारपीट भी किया गया। इस दौरान उसके साथ गलत नीयत से उसके वस्त्र भी फाड़ दिए गए‌। उसने इसकी शिकायत पुलिस से की पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाया है। मीरा ने बताया कि उसके पड़ोसी सुभाष केसरी एवं उसके परिजन उसे प्रताड़ित कर उसके जमीन मकान को औने पौने दाम पर खरीद कर उसे बेघर करने की नियत से परेशान कर रहे हैं ‌।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

पलामू के प्रशासनिक महकमे से

पलामू के प्रशासनिक महकमे से

चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
error: Content is protected !!