पंचायत भवन से सीएसपी संचालक की बाइक चोरी

Location: Meral

मेराल। सीएसपी संचालक आशीष कुमार चंद्रवंशी की मोटरसाइकिल अज्ञात चोरों ने बाना पंचायत भवन से चोरी कर ली। घटना के संबंध में उन्होंने मेराल थाना में लिखित आवेदन देकर बाइक बरामदगी की गुहार लगाई है।

रेजो गांव निवासी आशीष कुमार चंद्रवंशी ने बताया कि सीओ सह प्रभारी बीडीओ के आदेशानुसार सभी पंचायतों में आधार कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में वे 18 अगस्त को बाना पंचायत भवन में आयोजित आधार कैंप में सुबह करीब 11 बजे अपनी टीवीएस राइडर (ब्लैक-रेड रंग, नंबर JH 03 AH 3940) मोटरसाइकिल से पहुंचे थे।

उन्होंने बताया कि वे भवन के अंदर आधार कार्ड का काम कर रहे थे। दोपहर करीब 3:30 बजे पानी पीने बाहर आए तो देखा कि उनकी मोटरसाइकिल गायब है। आसपास खोजबीन करने के बाद भी गाड़ी का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने थाना में आवेदन देकर चोरी हुई मोटरसाइकिल की बरामदगी की मांग की है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!