नाबालिक को भगाने के आरोपी उपमुखिया को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Location: Dhurki

नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर भगाने के आरोप में पुलिस ने उप मुखिया को गिरफ्तार किया है। मामला धुरकी थाना क्षेत्र का है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया की नाबालिग लड़की के पिता के लिखित आवेदन के आधार पर कार्यवायी की गई है।

गिरफ्तार आरोपी थाना क्षेत्रअंतर्गत बीरबल गांव निवासी उप मुखिया मंजूर अंसारी पिता रियाजत अंसारी है। थाना प्रभारी ने बताया की आवेदन मिलने के 24 घंटे के अंदर पुलिस ने बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया की

उक्त आरोपी के उपर धुरकी थाना कांड संख्या 55/24 धारा 366 भा०द०वी के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार उपमुखिया ने उक्त नाबालिग को बहला फुसला कर सबसे पहले अपने भाई से शादी करवाया। उसके बाद उक्त नाबालिग को लेकर फरार हो गया।

आरोपी को न्यायिक हिरासत में गढ़वा शनिवार को भेज दिया गया है। धुरकी थाना क्षेत्र में चार दिनों के अंदर इस तरह की चौथी घटना है। जिसमे पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता पाई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Ghulam Rabbani

    Location: Dhurki Ghulam Rabbani is reporter at आपकी खबर News from Dhurki

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!