नगर बंशीधर स्थित ओल्ड एज होम का उपायुक्त के निर्देश में निरीक्षण

Location: Shree banshidhar nagar

गढ़वा
उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश कुमार के निर्देशानुसार नगर बंशीधर स्थित ओल्ड एज होम का निरीक्षण जिला समाज कल्याण पदाधिकारी धीरज प्रकाश के द्वारा किया गया। निरीक्षण में वृद्धाश्रम में उपलब्ध मूलभूत सुविधाएँ—ब्लैंकेट, वस्त्र, भोजन, पीने के पानी के लिए वॉटर प्यूरीफायर, विद्युत आपूर्ति और शौचालय—संतोषजनक और सुव्यवस्थित पाई गईं।

निरीक्षण के दौरान डी.एस.डब्ल्यू.ओ. श्री प्रकाश ने सिविल सर्जन को नियमित मेडिकल टीम भेजने और स्थायी मेडिकल किट उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। नगर परिषद बंशीधर के कार्यपालक पदाधिकारी राजकमल ने अगले दिन आठ-सदस्यीय टीम भेजकर पूरे परिसर की सफाई सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया।

जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने अपने विभाग के कनीय अभियंता को वृद्धाश्रम के रंग-रोगन, जीर्णोद्धार और आवश्यक मरम्मत के लिए विस्तृत एस्टीमेट तैयार करने का निर्देश दिया, ताकि 2016 से संचालित भवन में शौचालय, बिजली, प्लास्टर, ग्रिल आदि के सुधार कार्य जल्द शुरू किए जा सकें।

वर्तमान में वृद्धाश्रम में कुल छह बेसहारा बुजुर्ग (दो महिलाएँ और चार पुरुष) निवासरत हैं। उनकी देखभाल के लिए एक स्वीपर, एक कुक, एक गार्ड और एक मैनेजर प्रतिनियुक्त हैं।

जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने आमजन से अपील की है कि वे वृद्धाश्रम में समय निकालकर बुजुर्गों के साथ स्नेह और सुकून के पल बिताएँ।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    पलामू समाचार

    पलामू समाचार

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!