एनएच-75 पर सड़क हादसा : दो युवकों की दर्दनाक मौत

Location: Shree banshidhar nagar

एनएच-75 स्थित बिलासपुर ग्राम में निर्माणाधीन चेकपोस्ट के समीप बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान जासा दामर ग्राम निवासी रामजी बैठा के पुत्र राकेश कुमार बैठा (25) तथा सलसलादी दामर ग्राम निवासी प्रसाद चौधरी के पुत्र भीम कुमार (19) के रूप में की गई है।

परिजनों के अनुसार भीम अपने मित्र राकेश के साथ उत्तर प्रदेश के दुद्धी अपने रिश्तेदार को छोड़ने गया था। वापस लौटते समय बिलासपुर के पास अज्ञात बाइक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    टाउन थाना के तीनों टीओपी प्रभारी लाइन क्लोज, अब 15 दिन पर होगी रोटेशनल पोस्टिंग

    टाउन थाना के तीनों टीओपी प्रभारी लाइन क्लोज, अब 15 दिन पर होगी रोटेशनल पोस्टिंग

    पुल निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बीडीओ कार्यालय का किया घेराव

    पुल निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बीडीओ कार्यालय का किया घेराव

    मंदिरों एवं पूजा स्थलों में श्री सर्वेश्वरी समूह ने किया झाड़ू वितरण

    मंदिरों एवं पूजा स्थलों में श्री सर्वेश्वरी समूह ने किया झाड़ू वितरण

    आंधी-तूफान से केतार के चेचारिया गांव में भारी तबाही, सड़क जाम, बिजली ठप

    आंधी-तूफान से केतार के चेचारिया गांव में भारी तबाही, सड़क जाम, बिजली ठप

    राज्यसभा चुनाव लड़ने से क्यों पीछे हटे दिग्गज कांग्रेसी धीरज साहू

    राज्यसभा चुनाव लड़ने से क्यों पीछे हटे दिग्गज कांग्रेसी धीरज साहू

    आपन सरस्वतिया” अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, गढ़वा में आठवें और मेराल में दूसरे दिन जारी रही नदी सफाई

    आपन सरस्वतिया” अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, गढ़वा में आठवें और मेराल में दूसरे दिन जारी रही नदी सफाई
    error: Content is protected !!