नए वर्ष पर काली मंदिर में पूजा अर्चना के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भिड़ा

Location: पलामू

मेदिनीनगर।पलामू जिला मुख्यालय के छह मुहान चौक स्थित प्रसिद्ध मंगला गौरी मंदिर में अंग्रेजी नववर्ष के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने नए वर्ष की शुरुआत मां के दर्शन और पूजा-अर्चना से की।नववर्ष की अहले सुबह चार बजे मंदिर में विशेष आरती का आयोजन किया गया।इसके पश्चात भगवती का भोग अर्पित किया गया।सुबह छह बजे से श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हुआ जो दिनभर जारी रहा।पुजारी ने बताया कि नए वर्ष के दिन 10 से 12 हजार श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचते थे।वही भीड़ को नियंत्रण करने के लिए सहायक पुलिस के जवान हरेंद्र कुमार,धर्मेंद्र कुमार और शीतल कुमार मुख्य रूप से मंदिर के पास उपस्थित थे।मंगला गौरी मंदिर की मान्यता अत्यंत प्राचीन है. मंदिर के गर्भगृह में मां भगवती प्राकृतिक रूप में विराजमान हैं, जहां पिंड के रूप में देवी का पूजन किया जाता है. गर्भगृह में भगवान शिव, भगवान गणेश और मां दुर्गा की प्रतिमाएं भी स्थापित हैं. मंदिर का विकास वर्ष 1953 और 1980 के बीच हुआ, जिसके बाद यह एक विशाल और भव्य धार्मिक स्थल के रूप में स्थापित हुआ. परंपरा के अनुसार पुरी के शंकराचार्य द्वारा यहां भगवान शिव, माता दक्षिणेश्वर काली, मंगला काली और अन्य देवी-देवताओं की स्थापना कराई गई थी।वही मंदिर के प्रधान पुजारी सुरेश चंद्र पांडेय ने बताया कि मां दक्षिणेश्वर काली, जिन्हें मंगला काली के नाम से भी जाना जाता है, के दर्शन मात्र से मंगली दोष और अष्टमेश मंगला का प्रभाव समाप्त हो जाता है. शास्त्रों में इसका उल्लेख मिलता है, जिसके कारण यहां विवाह से जुड़ी मनोकामनाओं को लेकर बड़ी संख्या में युवक-युवतियां और उनके परिजन पूजा-अर्चना करने पहुंचते हैं. श्रद्धालु जोड़ा नारियल, चुनरी और आभूषण अर्पित कर मां से सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।मंदिर परिसर में माता दक्षिणेश्वर काली, मां मंगला काली और माता भगवती के मुख्य दरबार के साथ-साथ जगतदात्रिका, सप्तमात्रिका, शिवलिंग, राम-सीता दरबार, माता शीतला, पंचमुखी हनुमान, रामकृष्ण परमहंस और श्रीमती सारदा देवी की प्रतिमाएं भी स्थापित हैं. नए वर्ष के अवसर पर श्रद्धा, आस्था और भक्ति का यह संगम मंगला गौरी मंदिर को विशेष पहचान देता है. इस अवसर पर भारी संख्या में लोग यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

    सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    खुटिया विद्यालय पहुंचे बीडीओ अनुरंजन झा, SIR फॉर्म भरने में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

    खुटिया विद्यालय पहुंचे बीडीओ अनुरंजन झा, SIR फॉर्म भरने में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

    पलामू समाचार

    पलामू समाचार
    error: Content is protected !!