धर्मपत्नी के पुण्यतिथि पर बद्री प्रसाद ने किया जरूरत मन्दो के बीच कम्बल वितरण

Location: पलामू

मेदिनीनगर।धर्मपत्नी जयंती देवी के तीसरी पुण्यतिथि पर बद्री प्रसाद ने पोलपोल के जयगीर टोला में विस्थापित जरूरत मन्द लोगो के बीच गुरुवार को कंबल का वितरण किया। इस मौके पर बद्री प्रसाद ने कहा कि आज ही के तीन वर्ष पूर्व उनकी धर्मपत्नी जयंती देवी का निधन हो गया था ।उनकी पत्नी सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती थी। तथा धार्मिक प्रविति की महिला थी ।उन्होंने कहा कि उनके याद को जीवित रखने के लिए प्रतिवर्ष पहली जनवरी को गरीब असहाय दीन दुःखियों के बीच कंबल का वितरण करते आ रहे हैं ।उन्होंने कहा कि इससे उन्हें आत्म संतुष्टि मिलती है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा ही सच्ची पूजा है ।उन्होंने कहा कि भगवान मुझे इस लायक बनाएं कि हम अधिक से अधिक लोगों का सेवा कर सके। इस मौके पर पोलपोल कला पंचायत के मुखिया पति भरदुल सिंह ने कहा कि पुण्यतिथि पर कंबल का वितरण करना एक नेक काम है ।सभी लोगों को जो संपन्न है जरूरतमंदों के बीच कमाई का कुछ न कुछ अंश जरूर दान करना चाहिए ।।इस मौके पर अधिवक्ता संतोष कुमार पांडेय ने कहा कि आज हम लोग जयंती देवी के तीसरी पुण्यतिथि पर उपस्थित हैं और उनके याद में आज गरीब दीन दुखियों को बद्री प्रसाद के द्वारा जो कंबल का वितरण किया जा रहा है यह सराहनीय कार्य है।बढ़ते ठंड के प्रकोप को देखते हुए कंबल का वितरण से लोगों को ठंड से राहत मिलेगी इस मौके पर जयंती देवी के पुत्र संतोष कुमार, मनोज कुमार ,महेश प्रसाद, हिमांशु कुमार ,आयुष कुमार, दीपक प्रसाद, समेत टोला के प्रधान लल्लू उरांव समेत दर्जनो लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

    सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    खुटिया विद्यालय पहुंचे बीडीओ अनुरंजन झा, SIR फॉर्म भरने में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

    खुटिया विद्यालय पहुंचे बीडीओ अनुरंजन झा, SIR फॉर्म भरने में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

    पलामू समाचार

    पलामू समाचार
    error: Content is protected !!