दहेज हत्या के आरोप में नवविवाहिता के पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Location: Manjhiaon

मझिआंव। बरडीहा थाना क्षेत्र के बरडीहा पश्चिम टोला गांव में 19 अगस्त को नवविवाहिता सत्यवती देवी ने अपने घर में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में मृतका के पिता अशोक राम के आवेदन पर पुलिस ने दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर उसके पति रंजीत कुमार राम को गिरफ्तार कर गढ़वा जेल भेज दिया है।
थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि सत्यवती देवी की शादी इसी वर्ष मई माह में बरडीहा गांव निवासी नकुल राम के पुत्र रंजीत कुमार राम के साथ हुई थी। मृतका पलामू जिले के जपला स्थित चौबे टोला निवासी अशोक राम की पुत्री थी।
थाना प्रभारी के अनुसार, घटना के समय मृतका का पति रंजीत कुमार राम और ससुर नकुल राम गांव की एक महिला के अंतिम संस्कार में गए हुए थे, जबकि उसकी सास खेत में काम करने गई थी। घर में अकेली रहने के दौरान सत्यवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों की पुलिस जांच कर रही थी।
इधर, मृतका के पिता अशोक राम ने 21 अगस्त को बरडीहा थाना में आवेदन देकर दहेज को लेकर अपनी पुत्री की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। इस संबंध में बरडीहा थाना कांड संख्या 57/26 के तहत पति रंजीत कुमार राम, ससुर नकुल राम, सास और देवर सहित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस ने प्राथमिकी में नामजद मृतका के पति रंजीत कुमार राम (29) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में गढ़वा जेल भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    ब्रेकिंग न्यूज़:मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने और सरकार विरोधी नारेबाजी को लेकर छात्रों-झामुमो कार्यकर्ताओं में झड़प

    ब्रेकिंग न्यूज़:मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने और सरकार विरोधी नारेबाजी को लेकर छात्रों-झामुमो कार्यकर्ताओं में झड़प

    बंद घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, नकदी-आभूषण लेकर फरार हुए चोर

    बंद घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, नकदी-आभूषण लेकर फरार हुए चोर

    खनिज संशोधन अधिनियम के विरोध में विपक्षी दलों ने फूंका पीएम का पुतला

    खनिज संशोधन अधिनियम के विरोध में विपक्षी दलों ने फूंका पीएम का पुतला

    कांडी में बिजली संकट पर जिला परिषद सदस्य ने उठाई आवाज, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रिड में तालाबंदी की चेतावनी

    कांडी में बिजली संकट पर जिला परिषद सदस्य ने उठाई आवाज, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रिड में तालाबंदी की चेतावनी

    पेंदली के 390 मतदाताओं का बूथ बदला, ग्रामीणों में आक्रोश ,बूथ संख्या 101 से हटाकर टेटुका कला के बूथ 102 में नाम किए जाने पर ग्रामीणों ने जताई आपत्ति

    पेंदली के 390 मतदाताओं का बूथ बदला, ग्रामीणों में आक्रोश ,बूथ संख्या 101 से हटाकर टेटुका कला के बूथ 102 में नाम किए जाने पर ग्रामीणों ने जताई आपत्ति

    चोर गिरोह के नेटवर्क का पुलिस ने किया खुलासा, पांच गिरफ्तार दो चारपहिया वाहन, छह 12 वोल्ट की बैटरी, सोलर इनवर्टर और चार मोबाइल बरामद

    चोर गिरोह के नेटवर्क का पुलिस ने किया खुलासा, पांच गिरफ्तार दो चारपहिया वाहन, छह 12 वोल्ट की बैटरी, सोलर इनवर्टर और चार मोबाइल बरामद
    error: Content is protected !!