चोर गिरोह के नेटवर्क का पुलिस ने किया खुलासा, पांच गिरफ्तार दो चारपहिया वाहन, छह 12 वोल्ट की बैटरी, सोलर इनवर्टर और चार मोबाइल बरामद

Location: Meral

मेराल। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हो रही चोरी की घटनाओं के उद्भेदन के लिए पुलिस द्वारा गठित विशेष छापेमारी दल ने चोर गिरोह के नेटवर्क का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी में प्रयुक्त दो चारपहिया वाहन समेत सोलर इनवर्टर, छह 12 वोल्ट की बैटरी और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मेराल थाना क्षेत्र के हासनदाग मध्य विद्यालय में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने आवेदन मिलने के 24 घंटे के अंदर उद्भेदन कर लिया।
शुक्रवार को मेराल थाना परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसडीपीओ दिलु लोहार, इंस्पेक्टर बृज कुमार और थाना प्रभारी विष्णु कांत ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बैटरी, बिजली के तार, मोबाइल समेत अन्य सामानों की चोरी की घटनाएं बढ़ गई थीं। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीपीओ दिलु लोहार और इंस्पेक्टर बृज कुमार के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया।
छापेमारी दल ने भंडरिया थाना क्षेत्र के सरायडीह में वाहन चेकिंग के दौरान मिली सूचना के आधार पर डंडई थाना क्षेत्र के जरही गांव निवासी अरशद अंसारी, पिता रफीक अंसारी और इस्तेखार अंसारी, पिता रहमुद्दीन अंसारी को पकड़ा। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो उन्होंने चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने गिरोह के अन्य सदस्यों दिलशाद अली, पिता उम्मत रसूल अंसारी, साजिद अली, पिता स्व. मुस्लिम अंसारी, निवासी तसरार और दीपक कुमार, पिता नंदू साह, निवासी लवाही कला को भी चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में अरशद अंसारी और इस्तेखार अंसारी ने मेराल थाना क्षेत्र के हासनदाग मध्य विद्यालय में चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक पिकअप वैन, टाटा पंच कार, एक्साइड कंपनी का सोलर इनवर्टर, छह 12 वोल्ट की बैटरी और चार मोबाइल फोन बरामद किए।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में शामिल दिलशाद अंसारी पूर्व में भी धुरकी थाना कांड संख्या 168/2019 और डंडई थाना कांड संख्या 52/2019 में जेल जा चुका है।
छापेमारी दल में एसडीपीओ दिलु लोहार, इंस्पेक्टर बृज कुमार, मेराल थाना प्रभारी विष्णु कांत, डंडई थाना प्रभारी अनिमेष शांतिकरी, एसआई रवि कुमार, एसआई श्रीकांत कुमार, एएसआई जलेंद्र कुमार, चालक जयराम कुमार पांडेय समेत मेराल और डंडई थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    ब्रेकिंग न्यूज़:मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने और सरकार विरोधी नारेबाजी को लेकर छात्रों-झामुमो कार्यकर्ताओं में झड़प

    ब्रेकिंग न्यूज़:मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने और सरकार विरोधी नारेबाजी को लेकर छात्रों-झामुमो कार्यकर्ताओं में झड़प

    बंद घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, नकदी-आभूषण लेकर फरार हुए चोर

    बंद घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, नकदी-आभूषण लेकर फरार हुए चोर

    खनिज संशोधन अधिनियम के विरोध में विपक्षी दलों ने फूंका पीएम का पुतला

    खनिज संशोधन अधिनियम के विरोध में विपक्षी दलों ने फूंका पीएम का पुतला

    कांडी में बिजली संकट पर जिला परिषद सदस्य ने उठाई आवाज, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रिड में तालाबंदी की चेतावनी

    कांडी में बिजली संकट पर जिला परिषद सदस्य ने उठाई आवाज, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रिड में तालाबंदी की चेतावनी

    पेंदली के 390 मतदाताओं का बूथ बदला, ग्रामीणों में आक्रोश ,बूथ संख्या 101 से हटाकर टेटुका कला के बूथ 102 में नाम किए जाने पर ग्रामीणों ने जताई आपत्ति

    पेंदली के 390 मतदाताओं का बूथ बदला, ग्रामीणों में आक्रोश ,बूथ संख्या 101 से हटाकर टेटुका कला के बूथ 102 में नाम किए जाने पर ग्रामीणों ने जताई आपत्ति

    चोर गिरोह के नेटवर्क का पुलिस ने किया खुलासा, पांच गिरफ्तार दो चारपहिया वाहन, छह 12 वोल्ट की बैटरी, सोलर इनवर्टर और चार मोबाइल बरामद

    चोर गिरोह के नेटवर्क का पुलिस ने किया खुलासा, पांच गिरफ्तार दो चारपहिया वाहन, छह 12 वोल्ट की बैटरी, सोलर इनवर्टर और चार मोबाइल बरामद
    error: Content is protected !!