खनिज संशोधन अधिनियम के विरोध में विपक्षी दलों ने फूंका पीएम का पुतला

Location: Shree banshidhar nagar

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा)। केंद्र सरकार द्वारा संसद में पारित कराए गए खनिज खान एवं खनिज विकास विनियमन संशोधन अधिनियम 2026 के विरोध में गुरुवार की शाम भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भाकपा माले, राष्ट्रीय जनता दल एवं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से भवनाथपुर मोड़ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान “काला कानून वापस लो”, “जल-जंगल-जमीन बचाओ”, “खनिज खनन संशोधन विधेयक वापस लो” सहित कई नारे लगाए गए। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से संशोधन अधिनियम को वापस लेने की मांग की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि खनिज खान एवं खनिज विकास विनियमन संशोधन अधिनियम झारखंड के अस्तित्व और यहां के आदिवासी-मूलवासी समुदायों के अधिकारों पर सीधा हमला है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार पूंजीपतियों के दबाव में काम करते हुए आदिवासी-मूलवासी के संवैधानिक अधिकारों को कमजोर करना चाहती है।

वक्ताओं ने कहा कि प्रस्तावित संशोधन से खनिज संसाधनों पर कॉरपोरेट घरानों का प्रभाव बढ़ेगा और इसका सीधा असर जल, जंगल एवं जमीन पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि झारखंड की पहचान यहां के प्राकृतिक संसाधनों, आदिवासी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ी है। ऐसे किसी भी कानून का विरोध किया जाएगा, जिससे राज्य के हित और स्थानीय लोगों के अधिकार प्रभावित हों। उन्होंने दावा किया कि संशोधन कानून से खनिजों के राष्ट्रीयकरण के सिद्धांत को नुकसान पहुंचेगा और खदानों को कॉरपोरेट घरानों के हवाले करने का रास्ता खुलेगा। वक्ताओं ने इसे सरना धर्म, आदिवासी संस्कृति एवं स्वशासन की व्यवस्था के लिए भी खतरा बताया।

वक्ताओं ने राष्ट्रपति से इस विधेयक को मंजूरी नहीं देने का अनुरोध करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में संशोधन अधिनियम के खिलाफ आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की मनमानी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सभा को भाकपा माले के जिला कमेटी सदस्य कामेश्वर विश्वकर्मा, राजद के प्रदेश महासचिव अभय कुमार पांडेय, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य परिषद सदस्य विनोद ठाकुर ने संबोधित किया।

इस अवसर पर श्रीराम, विद्या पासवान, देवीदयाल मेहता, गोपाल यादव, खलील खां, राजकुमार राम, इस्लामुद्दीन अंसारी, नसीर अंसारी, चंद्रदेव यादव, सुदामा पांडेय, राजू विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में विभिन्न दलों के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    ब्रेकिंग न्यूज़:मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने और सरकार विरोधी नारेबाजी को लेकर छात्रों-झामुमो कार्यकर्ताओं में झड़प

    ब्रेकिंग न्यूज़:मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने और सरकार विरोधी नारेबाजी को लेकर छात्रों-झामुमो कार्यकर्ताओं में झड़प

    बंद घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, नकदी-आभूषण लेकर फरार हुए चोर

    बंद घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, नकदी-आभूषण लेकर फरार हुए चोर

    खनिज संशोधन अधिनियम के विरोध में विपक्षी दलों ने फूंका पीएम का पुतला

    खनिज संशोधन अधिनियम के विरोध में विपक्षी दलों ने फूंका पीएम का पुतला

    कांडी में बिजली संकट पर जिला परिषद सदस्य ने उठाई आवाज, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रिड में तालाबंदी की चेतावनी

    कांडी में बिजली संकट पर जिला परिषद सदस्य ने उठाई आवाज, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रिड में तालाबंदी की चेतावनी

    पेंदली के 390 मतदाताओं का बूथ बदला, ग्रामीणों में आक्रोश ,बूथ संख्या 101 से हटाकर टेटुका कला के बूथ 102 में नाम किए जाने पर ग्रामीणों ने जताई आपत्ति

    पेंदली के 390 मतदाताओं का बूथ बदला, ग्रामीणों में आक्रोश ,बूथ संख्या 101 से हटाकर टेटुका कला के बूथ 102 में नाम किए जाने पर ग्रामीणों ने जताई आपत्ति

    चोर गिरोह के नेटवर्क का पुलिस ने किया खुलासा, पांच गिरफ्तार दो चारपहिया वाहन, छह 12 वोल्ट की बैटरी, सोलर इनवर्टर और चार मोबाइल बरामद

    चोर गिरोह के नेटवर्क का पुलिस ने किया खुलासा, पांच गिरफ्तार दो चारपहिया वाहन, छह 12 वोल्ट की बैटरी, सोलर इनवर्टर और चार मोबाइल बरामद
    error: Content is protected !!