दहेज मांग को लेकर नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया

Location: पलामू

मेदिनीनगर।हैदरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पठलौटिया गांव में दहेज की मांग को लेकर एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश में आया है। मृतका की मां नूरजहां बीबी, निवासी बभंडी, की ओर से थाना प्रभारी को सौंपे गए लिखित आवेदन में बेटी शलेहा खातून (21) की हत्या का आरोप उसके पति मुबारक अंसारी तथा ससुराल पक्ष के सदस्यों पर लगाया गया है।आवेदन के अनुसार, शलेहा का निकाह 15 जुलाई 2025 को मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार मुबारक अंसारी (27), पिता रशीद अंसारी, निवासी कुड़वा खुर्द पठलौटिया, से हुआ था। विवाह के समय परिजनों द्वारा छह लाख रुपये नकद तथा फर्नीचर समेत आवश्यक सामान स्वेच्छा से दिया गया था। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही पति, देवर, ननद एवं अन्य ससुरालीजन अतिरिक्त छह लाख रुपये तथा सोने की चेन की मांग को लेकर शलेहा पर दबाव बनाने लगे।नूरजहां बीबी ने बताया कि दहेज न देने पर शलेहा के साथ लगातार मारपीट की जाती थी और शिकायत करने पर हत्या की धमकी भी दी जाती थी।23 नवंबर की सुबह परिजनों को फोन कर बताया गया कि शलेहा छत से गिरकर बेहोश हो गई है। जब मायके वाले पहुंचे तो वह घर की चौकी पर मृत अवस्था में पड़ी मिली।परिजनों का आरोप है कि मृतका के गालों एवं गर्दन पर स्पष्ट चोट और दबाव के निशान मिले, जबकि कपड़े बदले हुए प्रतीत हो रहे थे, जिससे गला दबाकर हत्या किए जाने और साक्ष्य मिटाने का संदेह गहरा गया है। घटना के बाद से पूरा ससुराल पक्ष घर छोड़कर फरार बताया गया है।
सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने आवेदन के आधार पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट एवं हत्या के आरोपों की जांच शुरू कर दी है।उधर, मृतका के पिता यूसुफ अंसारी, जो घटना के समय पंजाब में थे, सूचना मिलते ही गांव पहुंचे। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!