अलग-अलग सड़क दुर्घटना में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर 10 वर्षीय बच्चा सहित तीन लोगो की मौत,अज्ञात वाहन की तलास में जुटी पुलिस

Location: पलामू

मेदिनीनगर। अलग-अलग सड़क दुर्घटना में मंगलवार को तीन लोगों की मौत हो गई। पहली घटना सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा न्यू पेट्रोल पंप के पास घटी है।इस घटना में पड़वा थाना क्षेत्र के कोकरसा गांव निवासी यदुवंशी महतो के पुत्र मिथलेश कुमार उम्र 28 वर्ष की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि मिथिलेश कुमार मंगलवार को अपने बाइक पर सवार होकर मेदनीनगर बाजार अपने परिवार और बच्चों के लिए स्वेटर टोपी खरीदने गया था।इधर से सामान खरीद कर वह अपने घर लौट रहा था इसी बीच रास्ते में अज्ञात वाहन ने पीछे से उसे धक्का मार दिया जिसमें अनियंत्रित होकर वह बाइक सहित सड़क पर गिर गया। इसी बीच पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन उसके शरीर के बीचों बीच चढ़ गया। जिसके वजह से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।वही दूसरी घटना में आशेहार गांव निवासी छोटन भुइयां के पुत्र निलेश कुमार उम्र 10 वर्ष की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि निलेश कुमार अपने फूआ-फूफा के घर पांकी थाना क्षेत्र के ताल कसमार गांव रहकर पढ़ाई करता था।मंगलवार को वह दुकान जा रहा था। इसी बीच सड़क क्रॉस करने के दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा घायल निलेश कुमार को इलाज के लिए पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।वही इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।वही तीसरी घटना हरिहरगंज पिरारा थाना क्षेत्र का है। सड़क दुर्घटना में हरिहरगंज पिपरा थाना क्षेत्र के गहौरा गांव निवासी महादेव राम के पुत्र उद्देश राम उम्र 52 वर्ष की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मंगलवार को उद्देश राम बाइक पर सवार होकर किसी काम से हरिहरगंज बाजार गए थे। उधर से घर वापस लौटने के क्रम रास्ते में अज्ञात वाहन के धक्के से गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए हरिहरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।जहां इलाज के बाद भी चिकित्सको ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।वही बुधवार की सुबह घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी व पुलिस जवान विकास कुमार अस्पताल पहुंचकर तीनो शव का इंक्वेस्ट कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।वही घटना के बाद पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!