तिलक समारोह में मातम: बारातियों से भरा टेंपो पलटा, वृद्ध की मौत, चालक पर केस दर्ज

Location: Manjhiaon

मझिआंव (प्रतिनिधि): तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे वृद्ध की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना बुधवार रात बरडीहा थाना क्षेत्र के सुलगा गांव के तीनमुहान चौक के समीप हुई।

विश्रामपुर थाना क्षेत्र के बाघ-मनवा गांव निवासी लगभग 70 वर्षीय छेदी रजवार अपने गांव की एक लड़की के तिलक समारोह में शामिल होने टेंपो से कांडी थाना क्षेत्र के लमारी गांव जा रहे थे। उसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में बारातियों से भरी टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें छेदी रजवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही 108 एंबुलेंस से उन्हें रेफरल अस्पताल मझिआंव लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

गुरुवार को शव का गढ़वा में पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।

इधर, मृतक के पुत्र भीखम रजवार के बयान पर बरडीहा थाना में टेंपो चालक के खिलाफ केस संख्या 20/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना में प्रयुक्त टेंपो (गाड़ी संख्या JH 03U 9986) को जप्त कर लिया गया है और

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!