डोलोमाइट खदानों की लीज बहाली और रैयतों की जमीन वापसी पर उठे सवाल, महासचिव जीवधान साहू ने रखी मांग

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर: पलामू प्रमंडल खान मजदूर संघ के महासचिव जीवधान साहू ने सोमवार को एटक कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में डोलोमाइट माइंस बंदी के बाद की स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि खदान बंद होने के बाद कार्यरत ठेका कर्मियों का अंतिम भुगतान हो चुका है।

महासचिव ने कहा कि सेल प्रबंधन द्वारा भवनाथपुर में रैयतों की जमीन की वापसी झारखंड सरकार और हाईकोर्ट के आदेश के बाद ही संभव है। उन्होंने विस्थापित संघर्ष समिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।

तुलसीदामर डोलोमाइट खदान की समाप्त लीज पर उन्होंने सुझाव दिया कि झारखंड सरकार और सेल प्रबंधन आपसी सहमति से इसे बहाल कर खदान को दोबारा चालू कर सकते हैं। इसके अलावा, उन्होंने सेल प्रबंधन से यह मांग की कि अगर खदान चालू करना संभव नहीं है, तो जमीन को रैयतों को वापस किया जाए या वहां सीमेंट फैक्ट्री, पावर प्लांट, या अन्य उद्योग स्थापित किया जाए।

इस मौके पर गणेश सिंह, अख्तर अंसारी, और ऐनुल अंसारी समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!