डेढ़ वर्ष से खराब पड़ा जलमीनार व चापाकल, टैंकर से पानी खरीदने को मजबूर ग्रामीण

Location: Meral

मेराल : प्रखंड के लातदाग गांव स्थित चोरपनिया टोला में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। यहां बलराम सिंह के घर के समीप स्थित चापाकल और जलमीनार पिछले डेढ़ वर्ष से खराब पड़े हैं, जिससे आसपास के दर्जनों परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति ऐसी है कि ग्रामीण आपस में चंदा जुटाकर टैंकर से पानी खरीदने को मजबूर हैं।
गुरुवार को पेयजल संकट से जूझ रहे बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग तथा स्थानीय प्रशासन से जलमीनार और चापाकल को अविलंब मरम्मत कराने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि 25 से 30 घरों के करीब 100 से अधिक लोग पीने के पानी सहित दैनिक जरूरतों के लिए इसी जलमीनार और चापाकल पर निर्भर हैं।
ग्रामीणों के अनुसार यह टोला हरिजन, आदिवासी और पिछड़ा वर्ग बहुल है, जहां अधिकांश लोग दिहाड़ी मजदूरी कर जीवनयापन करते हैं। पेयजल स्रोत खराब होने के कारण लोगों को पानी के लिए अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा है, जिससे उनकी आर्थिक परेशानियां भी बढ़ गई हैं।
प्रभावित ग्रामीणों में बिगन सिंह खरवार, बलराम सिंह खरवार, सुशील यादव, हीराराम चंद्रवंशी, गिरिनाथ सिंह खरवार, सुधीश राम, प्रताप सिंह खरवार, अनन्या कुमारी, आशीर्वाद यादव, भोलानाथ सिंह, उपेंद्र यादव, रामयाद सिंह खरवार और मनीष सिंह खरवार सहित अन्य लोगों ने बताया कि जलमीनार और चापाकल की मरम्मत के लिए कई बार स्थानीय मुखिया और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई गई, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं की गई।
ग्रामीणों ने कहा कि भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट ने उनकी परेशानियां और बढ़ा दी हैं। उन्होंने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग तथा स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि जलमीनार और चापाकल को शीघ्र ठीक कराया जाए, ताकि लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके और उन्हें टैंकर के पानी पर निर्भर न रहना पड़े।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    नागपंचमी पर राजा पहाड़ी शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, ऐतिहासिक भीड़ में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

    नागपंचमी पर राजा पहाड़ी शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, ऐतिहासिक भीड़ में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

    शंकर प्रताप देव इंटर कॉलेज में चोरी, मुख्य द्वार समेत कई कमरों के ताले तोड़े

    शंकर प्रताप देव इंटर कॉलेज में चोरी, मुख्य द्वार समेत कई कमरों के ताले तोड़े

    हासनदाग में नाग पंचमी पर निकली भव्य कलश यात्रा, शिव मंदिर में हुआ जलाभिषेक

    हासनदाग में नाग पंचमी पर निकली भव्य कलश यात्रा, शिव मंदिर में हुआ जलाभिषेक

    गढ़वा में आज भी जीवंत है नाग पंचमी की अनोखी परंपरा, महावीर झंडे के साथ निकलता है जुलूस

    गढ़वा में आज भी जीवंत है नाग पंचमी की अनोखी परंपरा, महावीर झंडे के साथ निकलता है जुलूस

    नागपंचमी पर भगवान परशुराम परिवार ने किया महाप्रसाद का वितरण काली मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने ग्रहण किया खीर का प्रसाद

    नागपंचमी पर भगवान परशुराम परिवार ने किया महाप्रसाद का वितरण काली मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने ग्रहण किया खीर का प्रसाद

    मझिआंव एवं बरडीहा : तीसरी सोमवारी और नागपंचमी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    मझिआंव एवं बरडीहा : तीसरी सोमवारी और नागपंचमी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    error: Content is protected !!