रमना प्रखंड कार्यालय में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम, नशा मुक्त समाज निर्माण का लिया संकल्प

Location: Ramana

रमना (गढ़वा) : राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के कर्मियों के साथ बड़ी संख्या में स्वास्थ्य सहिया, जलसहिया तथा सखी मंडल की दीदियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीओ सह बीडीओ विकास पांडेय ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए घातक है। इससे युवाओं का भविष्य प्रभावित होता है तथा सामाजिक और आर्थिक समस्याएं बढ़ती हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों से नशा मुक्ति का संदेश गांव-गांव तक पहुंचाने तथा लोगों को नशीले पदार्थों से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि समाज को नशामुक्त बनाने में जनसहभागिता की महत्वपूर्ण भूमिका है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने आसपास के लोगों को जागरूक करने का प्रयास करे तो नशे के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान और अधिक प्रभावी हो सकता है।
कार्यक्रम में पंचायत पर्यवेक्षक विनोद राम, नाजिर दीपक दुबे, सहायक राहुल प्रकाश, गृजेश कुमार शर्मा, किरण कुमारी, सविता देवी, किरण देवी सहित प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के अन्य कर्मी उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Reactions about this news

    News You may have Missed

    डेढ़ वर्ष से खराब पड़ा जलमीनार व चापाकल, टैंकर से पानी खरीदने को मजबूर ग्रामीण

    डेढ़ वर्ष से खराब पड़ा जलमीनार व चापाकल, टैंकर से पानी खरीदने को मजबूर ग्रामीण

    रमना प्रखंड कार्यालय में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम, नशा मुक्त समाज निर्माण का लिया संकल्प

    रमना प्रखंड कार्यालय में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम, नशा मुक्त समाज निर्माण का लिया संकल्प

    राज्यसभा चुनाव ब्रेकिंग: झामुमो के बैजनाथ राम और भाजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी जीते

    वन भूमि अतिक्रमण, रास्ता विवाद और रिश्वत मांगने के आरोप को लेकर ग्रामीणों ने डीसी-एसपी से लगाई गुहार

    वन भूमि अतिक्रमण, रास्ता विवाद और रिश्वत मांगने के आरोप को लेकर ग्रामीणों ने डीसी-एसपी से लगाई गुहार

    शहर थाना पुलिस ने ढाई लाख रुपये मूल्य का डुप्लीकेट धारा रिफाइंड तेल किया जब्त

    शहर थाना पुलिस ने ढाई लाख रुपये मूल्य का डुप्लीकेट धारा रिफाइंड तेल किया जब्त

    मझिआंव प्रखंड सभागार में जिला विधिक प्राधिकार शिविर का आयोजन, लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण

    मझिआंव प्रखंड सभागार में जिला विधिक प्राधिकार शिविर का आयोजन, लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण
    error: Content is protected !!