डी ए वी लीलावचन पब्लिक स्कूल में 25 वाँ झारखंड स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर सांस्कृतिक उत्सव का भव्य आयोजन

Location: Meral

मेराल। झारखंड स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर विद्यालय में भव्य सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत निदेशक सुरेंद्र विश्वकर्मा द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस मौके पर उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा महान आदिवासी नेता, समाज सुधारक और स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने ब्रिटिश सरकार के उत्पीड़न के खिलाफ ‘उलगुलान’ आंदोलन का नेतृत्व किया। उन्होंने आदिवासियों को एकजुट किया, उनकी भूमि और अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष किया और ‘बिरसाइत’ नामक एक नया धर्म चलाया।
इस अवसर पर छात्रों ने ‘धरती आबा’ के जीवन संघर्ष, उनके आंदोलन और समाज सुधार के संदेश पर आधारित नृत्य-नाटक, भाषण, गीत और कविता प्रस्तुत किया गया। विद्यालय परिसर में बिरसा मुंडा के जयकारों और सांस्कृतिक रंगों ने अद्भुत उत्साह का वातावरण बना दिया।

स्कूल प्राचार्य विश्वकर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि “बिरसा मुंडा की वीरता, त्याग और जन-सेवा की भावना झारखंड की अस्मिता का प्रतीक है। नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए।”
शिक्षकों ने झारखंड की सांस्कृतिक विविधता, राज्य निर्माण यात्रा और जनजातीय समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक रिजवान अंसारी बसंत कुमार यादव नागेंद्र ठाकुर पवन कुमार अनुप्रम शमा परवीन सूफियानहीद अमिता कुमारी एवं कर्मचारियों में बलराम शाह अंकित कुमार मानिकचंद पासवान अंजू देवी उपस्थित थे।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। छात्रों ने इस समारोह को प्रेरणादायी, ज्ञानवर्धक और यादगार बताया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!