डीडीसी ने आबूआ आवास का फाउंडेशन कार्य तत्काल शुरू कराने का दिया निर्देश

Location: Garhwa

प्रखंड कार्यालय गढ़वा के सभागार में उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्र की अध्यक्षता में प्रखंड कर्मियों के साथ समीक्षात्मक बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से अबुआ आवास एवं मनरेगा से संबंधित योजना की समीक्षा की गई।

समीक्षा बैठक में उप विकास आयुक्त द्वारा अबूआ आवास योजना की समीक्षा की गई। इसके अंतर्गत जिन लोगों को पहली किस्त की राशि दी गई है, उन सभी को प्लिंथ (फाउंडेशन) स्तर का कार्य शीघ्र पूरा कराने का निदेश पंचायत सचिव एवं रोजगार सेवक को दिया गया तथा संबंधित पंचायत बीके मुखियागणों को भी इस कार्य में सहयोग करने के लिए निदेशित किया गया, ताकि उक्त लेवल तक कार्य जल्दी पूर्ण हो। ऐसे लाभुकों को फाउंडेशन लेवल तक का कार्य करने के उपरांत ही दूसरे किस्त की राशि उनके खाते में हस्तांतरित किये जाने की बात कही गई। वहीं मनरेगा की समीक्षा के दौरान जिन कुओं की खुदाई कार्य शुरू हो गई है, उसे 30 जून तक हर हाल में पूर्ण करने का निदेश दिया गया। उन्होंने सभी मुखिया, पंचायत सचिव एवं मनरेगा कर्मियों को निदेशित किया कि मनरेगा की योजनाओं को बरसात शुरू होने से पहले पूर्ण करना सुनिश्चित करें एवं अधिक से अधिक मजदूरों को रोजगार उपलब्ध करायें। उनमे द्वारा द्वारा सभी मुखिया को 15वें वित्त आयोग की राशि से सभी चापाकल की मरम्मति तथा जलमीनारों को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। उक्त बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी, कुमार नरेंद्र नारायण, मुखिया शरीफ अंसारी, बसंत चौबे, मुखराम भारती, कौशल्या देवी, नारद तिवारी, रविंद्र राम, बीपीओ मनरेगा अरुण देव सिंह, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर प्रिया, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सीखा कुमारी, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, पंचायत सचिव चंद्र देव तिवारी, विनोद गुप्ता, सुरेश चौधरी, विकास चौबे, अमित कुमार, सीमा कुमारी समेत रोजगार सेवक उपस्थित थें।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!