Location: Garhwa
रांची: झारखंड सरकार ने राज्य की कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। शुक्रवार देर रात जारी अधिसूचना में 46 आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाओं का आदेश जारी किया गया। इस बदलाव के तहत 16 जिलों के पुलिस अधीक्षक (एसपी) बदले गए हैं, जबकि कई वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।
दो वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार
सीआईडी एडीजी मनोज कौशिक को एडीजी मुख्यालय, झारखंड का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
पंकज कंबोज को आईजी मानवाधिकार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
प्रमुख तबादले और नियुक्तियां
नरेन्द्र कुमार सिंह को आईजी पलामू बनाया गया है।
शैलेंद्र सिन्हा को बोकारो जोनल आईजी की जिम्मेदारी दी गई है।
क्रांति गडीदेशी को आईजी निगरानी सह सुरक्षा, झारखंड विद्युत बोर्ड रांची में पदस्थापित किया गया है।
माइकल राज एस को रेल आईजी बनाया गया है।
सुनील भास्कर को जैप आईजी नियुक्त किया गया है।
आनंद प्रकाश (डीआईजी, बोकारो) को पुलिस मुख्यालय में योगदान करने का निर्देश दिया गया है।
प्रशांत आनंद को वायरलेस एसपी बनाया गया है।
निधि द्विवेदी को सरायकेला की नई एसपी नियुक्त किया गया है।
आशुतोष शेखर को गढ़वा का एसपी बनाया गया है।
अनुदीप सिंह को पाकुड़ का एसपी नियुक्त किया गया है (पूर्व में कोडरमा)।
प्रवीण पुष्कर को देवघर का एसपी बनाया गया है।
मुकेश कुमार लुनायत को रामगढ़ का एसपी नियुक्त किया गया है।
अमन कुमार को हजारीबाग का एसपी बनाया गया है।
कपिल चौधरी को पलामू का एसपी नियुक्त किया गया है।
देवघर के एसपी सौरभ को एसआईबी में एसपी बनाया गया है।
अजय कुमार और सुमित अग्रवाल को एसीबी एसपी नियुक्त किया गया है।
नाथू सिंह मीणा को बोकारो का एसपी बनाया गया है।
अनिमेष नैथानी को चतरा का एसपी नियुक्त किया गया है।
कुमार शिवाशीष को कोडरमा का एसपी बनाया गया है।
मनीष टोप्पो को एससीआरबी एसपी बनाया गया है।
दीपक कुमार पांडे को एआईजी सह डीजी के विशेष सहायक के रूप में पदस्थापित किया गया है।
दीपक कुमार शर्मा को एसपी अभियान, मुख्यालय में नियुक्त किया गया है।
अंजनी अनजान को जैप-5 देवघर का कमांडेंट बनाया गया है।
रेशमा रमेशन को जैप-9 और कुसुम पूनिया को जैप-8 का कमांडेंट बनाया गया है।
हरविंदर सिंह (बोकारो एसपी) को स्पेशल ब्रांच में पदस्थापित किया गया है।
शंभू सिंह को जामताड़ा का एसपी बनाया गया है।
मूमल राजपुरोहित को धनबाद रेल एसपी नियुक्त किया गया है।
ऋषभ गर्ग को खूंटी का एसपी बनाया गया है।
राजकुमार मेहता को एटीएस एसपी बनाया गया है।
मोहम्मद याकूब को धनबाद ग्रामीण एसपी नियुक्त किया गया है।
गौरव गोस्वामी को रांची ग्रामीण एसपी बनाया गया है।
शुभम कुमार खंडेलवाल को जमशेदपुर ग्रामीण एसपी नियुक्त किया गया है।
ललित मीणा को जमशेदपुर सिटी एसपी बनाया गया है।
इसके अलावा कई एएसपी और एसडीपीओ स्तर के अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं, जिनमें नागरगोजे शुभम भाऊसाहेब (सिमरिया), निखिल कुमार राय (कोतवाली रांची), ऋषभ त्रिवेदी (जमशेदपुर), श्रुति (चैनपुर), दिव्यांश शुक्ला (हुसैनाबाद), राघवेंद्र शर्मा (पतरातु) और सैयद मुस्तफा हाशमी (चक्रधरपुर) शामिल हैं।
सरकार का मानना है कि इस व्यापक फेरबदल से राज्य में कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक दक्षता को और मजबूती मिलेगी।











