झारखंड में तेजी से डेमोग्राफी चेंज हो रहा है: अमर बावरी

Location: Shree banshidhar nagar

श्री बंशीधर नगर में अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा

झारखंड में तेजी से डेमोग्राफी चेंज हो रहा है। संथाल परगना में दिनों दिन आदिवासियों की संख्य घटते जा रही है, वहीं अल्पसंख्यकों की संख्या बढ़ते जा रही है। उक्त बातें श्री वंशीधर नगर में भाजपा भाजपा द्वारा आयोजित अभिनंदन सह संकल्प सभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बावरी ने कही।

उन्होंने कहा कि संविधान की दुहाई देने वाले लोग संविधान और लोकतंत्र को मिटा देना चाहते हैं, पर जब तक देश में हिंदू बहुसंख्यक रहेगा तब तक संविधान, लोकतंत्र और बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर का नाम रहेगा।

आने वाला विधानसभा चुनाव विधायक बनाने का नहीं बल्कि झारखंड को बचाने का चुनाव है। दो माह बाद आप सभी कार्यकर्ताओं व मतदाताओं की ताकत से राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी। हेमंत सोरेन के लिए सत्ता लूट का माध्यम है। जेल से बाहर आने के बाद 5 दिन भी बगैर सत्ता का नहीं रह सके। सत्ता के बिना जिस तरह पानी के बगैर मछली तड़पती है उसी तरह हेमंत सोरेन तड़प रहे थे। वर्तमान राज्य सरकार सिर्फ ठगने का काम की है। लोगों को बरगलाकर सत्ता में आई और सिर्फ ठगने का काम की है। हेमंत सोरेन ने कहा था कि सरकार बनने के बाद रोजगार व बेरोजगारी भत्ता नहीं दिया तो राजनीति से संन्यास ले लेंगे, पर आज तक किसी को ना तो रोजगार मिला और ना ही बेरोजगारी भत्ता। कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करते हुए कहा कि जिस तरह से लोकसभा में मेहनत की है, ठीक उसी तरह विधानसभा में भी मेहनत कर झारखंड की इस तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकें और डबल इंजन की सरकार बनाकर देश को तरक्की प्रदान करें। वर्तमान सरकार से आम लोग खुश नहीं है। ऐसी निकम्मी सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। राज्य सरकार पर जमकर प्रहार किया। विधायक भानु प्रताप शाही की प्रशंसा करते हुए कहा कि भवनाथपुर ही नहीं बल्कि राज्य की साढ़े तीन करोड़ जनता की आवाज आपका विधायक भानु प्रताप शाही हैं। 

जबकि पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने कहा कि तीसरी बार केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार आप कार्यकर्ताओं के परिश्रम का ही प्रतिफल है। केंद्र में सरकार बनाने में आपका अहम योगदान है। भाजपा को छोड़ कोई भी दल देश के विकास के संबंध में नहीं सोचती है। जिस तरह आप सबों ने लोकसभा चुनाव जीतने का काम किया है, उसी लगन और मेहनत के साथ विधानसभा चुनाव भी जीतने का काम करें। राज्य में भाजपा की सरकार नहीं बनी तो अराजकता की स्थिति और उत्पन्न हो जाएगी। अभी से ही नक्सली सर उठाने लगे हैं। बच्चों का भविष्य सुरक्षित नहीं रहेगा। अपने व अपने बच्चों के भविष्य व राज्य की तरक्की के लिए राज्य में भाजपा की सरकार बनाने में सहयोग करें।

इस मौके पर विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी को रोकने के लिए विपक्ष ने घटिया अफवाह फैलाया। पर आप सबों के परिश्रम ने विपक्ष के मंसूबे पर पानी फेर दिया और लगातार तीसरी बार नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने। आपके इस ऋण से हम सभी कभी उऋण नहीं हो पाएंगे। आपके दम पर राज्य की सत्ता पर काबिज इंडिया गठबंधन का गट्टा पकड़कर उतार फेंकेंगे। अभी तक हेमंत सोरेन की सरकार ने अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया और जो वादा नहीं किया था वह काम कर रहा है। हेमंत सरकार ने जनता का बालू लूट लिया। सरकार बनते ही 24 घंटे के अंदर स्कूली बच्चों के शरीर से हरे रंग का पोषक उतार कर एक अच्छा पोशाक पहनाने का काम करेंगे। यह सरकार सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। सरकार बनने के बाद 3 माह के अंदर राज्य में एक भी अनुबंध कर्मी नहीं रहेंगे, सबको परमानेंट बहाल कर लिया जाएगा। भाजपा की सरकार आते ही इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का स्थापना किया जाएगा। ताकि बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराई जा सके। कार्यक्रम को डाल्टनगंज के विधायक आलोक चौरसिया, जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो, पूर्व जिला अध्यक्ष रघुराज पांडेय, विपिन बिहारी सिंह, पूर्व सांसद घुरन राम, प्रभात भुइयां आदि ने संबोधित किया। जबकि अध्यक्षता ठाकुर प्रसाद महतो व संचालन संतोष दुबे ने किया। मौके पर शारदा महेश प्रताप देव, मुकेश निरंजन सिन्हा, लक्ष्मण राम, मुकेश चौबे, लवली आनंद, कुमार कनिष्क, ओम प्रकाश गुप्ता, विभूति भूषण चौबे, विक्रांत सिंह, विकास पांडेय भगत दयानंद यादव, राजीव रंजन तिवारी, बब्लू पटवा, प्रमुख उर्मिला देवी, मधुलता कुमारी, रवि पाल सभी मंडल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विदित हो कि इसके पूर्व बंशीधर नगर के पथ निर्माण विभाग के अतिथि गृह परिसर में भाजपा की ओर से अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसमें बिते लोकसभा चुनाव में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र तथा 60 वर्ष से ऊपर के वरिष्ठ नेताओं को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष सह चंदन क्यारी के विधायक सह पूर्व मंत्री अमर कुमार बावरी, सांसद वीडी राम, विधायक भानु प्रताप शाही व डाल्टनगंज के विधायक आलोक चौरसिया को कार्यकर्ताओं ने बड़ा माला पहनाकर स्वागत किया, वहीं कार्यक्रम स्थल पर मुख्य अतिथि का स्वागत महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनीता गुप्ता के नेतृत्व में महिलाओं ने फूल वर्षा कर तथा अजा मोर्चा के जिला अध्यक्ष लक्ष्मण राम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भवनाथपुर मोड़ स्थित हनुमान मंदिर पर माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। विधायक भानु प्रताप शाही के द्वारा मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों को शॉल ओढ़ा व पुष्प कुछ भेंट कर सम्मानित किया गया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Dinesh Pandey

Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
error: Content is protected !!