झारखंड आंदोलनकारियों का सम्मान और संकल्प: पलामू में गूंजा संघर्ष का स्वर

Location: पलामू


मेदिनीनगर : झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा पलामू प्रमंडल का एकदिवसीय सम्मान समारोह सह कार्यकर्ता सम्मेलन शनिवार को शहर के गुरू तेग बहादुर मेमोरियल हॉल में भव्यता के साथ आयोजित हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के कराटे, तीरंदाजी एवं मिक्स मार्शल आर्ट चैंपियन खिलाड़ियों को राजा मेदनीराय स्पोर्ट्स अवार्ड से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और स्वागत-सत्कार के साथ हुई, जिसमें मुख्य अतिथि पुष्कर महतो, संरक्षक अविनाश देव, सतीश कुमार, बालकिशुन उरांव समेत कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही। आयोजन में ग्रिन वैली इंटरनेशनल स्कूल, संत मरियम स्कूल सहित अन्य संस्थानों के बच्चों ने स्केटिंग, कराटे, नृत्य नाटिका व तीरंदाजी की आकर्षक प्रस्तुति दी।

झारखंड आंदोलन के वरिष्ठ नेताओं ने राज्य सरकार से आंदोलनकारियों को गजट नोटिफिकेशन, राजकीय सम्मान, बच्चों को रोजगार, समान पेंशन तथा तीन प्रमुख राष्ट्रीय पर्वों पर सम्मान की मांग दोहराई। आंदोलनकारी मुरारी पांडेय को केंद्रीय सचिव पद पर मनोनीत कर सम्मानित किया गया।

मुख्य वक्ता पुष्कर महतो ने कहा कि हेमंत सोरेन की पहचान आंदोलनकारियों की देन है और राज्य के निर्माण में दिशुम गुरु शिबू सोरेन जैसे नेताओं की अहम भूमिका रही है। वहीं केंद्रीय संयोजक सतीश कुमार ने अक्टूबर में चलानी किला, शाहपुर में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता आयोजित करने की घोषणा की।

महिला नेत्री विलंगना किंडो ने आंदोलन में महिलाओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए उन्हें यथोचित सम्मान देने की मांग की। सम्मेलन का संचालन जिला महासचिव धर्मेंद्र कुमार चंद्रवंशी और अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दाऊद केरकेट्टा ने की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आंदोलनकारी, प्रशिक्षक, समाजसेवी व खेलप्रेमी शामिल हुए।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!