झामुमो मंत्री के विवादित बयान पर भाजपा का आक्रोश, 21 अप्रैल को समाहरणालय मार्च की तैयारी तेज

गढ़वा: झामुमो सरकार के मंत्री हफीजुल अंसारी द्वारा संविधान से पहले सरीयत को मानने संबंधी बयान को लेकर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इसी कड़ी में भाजपा गढ़वा जिला कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी 21 अप्रैल को चिनियां रोड से समाहरणालय तक “आक्रोश मार्च” कार्यक्रम की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि मंत्री हफीजुल अंसारी का बयान भारत के संविधान और बाबा साहब अंबेडकर के योगदान का घोर अपमान है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति संविधान को नहीं मानता, उसे भारत में रहने का अधिकार नहीं है। भाजपा ने झामुमो सरकार से उक्त मंत्री को तत्काल बर्खास्त करने और उनके खिलाफ विशेष जांच कराने की मांग की।

इस दौरान विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी ने कहा कि मंत्री हफीजुल अंसारी ने अपने बयान से न केवल संविधान बल्कि पूरे झारखंड को शर्मसार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस प्रकार की संविधान विरोधी सोच को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।

जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने कहा कि झामुमो-कांग्रेस गठबंधन की सरकार में संविधान के अपमान की घटनाएं आम होती जा रही हैं, जिसे देश की जनता देख और समझ रही है। उन्होंने राज्यपाल से मांग की कि संविधान की रक्षा के लिए ऐसे मंत्री को तत्काल बर्खास्त करें।

बैठक में भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामशीष तिवारी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा, धनंजय गौड़, शुभम गुप्ता, बिनय चंद्रवंशी, बंधु राम, लक्ष्मीकांत पांडेय, ओमप्रकाश पासवान सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!