ज्ञान निकेतन और बीपीडीएवी ने दिखाया दम, गढ़वा इंटर स्कूल क्रिकेट के सेमीफाइनल में धमाकेदार एंट्री

गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता सीनियर वर्ग गढ़वा: 23वीं जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में ज्ञान निकेतन बेलचंपा ने शांति निवास हाई स्कूल को 22 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दूसरे मैच में बीपीडीएवी ने रोमांचक मुकाबले में आरके पब्लिक स्कूल मझिआंव को 4 रन से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

मैच का उद्घाटन प्रतियोगिता के संरक्षक अलखनाथ पांडे ने खिलाड़ियों से परिचय और टॉस के साथ किया

पहला मैच:
ज्ञान निकेतन ने 7 ओवर में दिव्यांश (34 रन) और हेमंत (17 रन) के दम पर 83 रन बनाए। शांति निवास की टीम 9 विकेट पर 61 रन ही बना पाई।
ज्ञान निकेतन के अनुराग ने 3 और नीतीश ने 2 विकेट लिए।
मैन ऑफ द मैच दिव्यांश को चुना गया।

दूसरा मैच:
बीपीडीएवी ने 7 ओवर में ऋषभ (40 रन) और सत्यम (17 रन) की मदद से 103 रन बनाए। जवाब में आरके पब्लिक स्कूल 99 रनों पर सिमट गई।
बीपीडीएवी के सत्यम और प्रत्युष ने 2-2 विकेट लिए।
मैन ऑफ द मैच बीपीडीएवी के ऋषभ को मिला।

संरक्षक अलखनाथ पांडे ने कहा, “खिलाड़ी अनुशासन के साथ खेलें और गढ़वा की संस्कृति का पालन करें। सम्मान देने से सम्मान बढ़ता है। अपने जिले और विद्यालय का नाम रोशन करें।”। वही पर पूर्व खिलाड़ी सच्चिदानंद धर दुबे ने कहा कि खेल मानसिक और शारीरिक मजबूती लाता है। विनोद कमलापुरी ने आयोजन समिति को बधाई देते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता राज्य में अपनी तरह की अनोखी है।
मौके पर धनंजय सिंह, सियाराम शरण वर्मा, आनंद सिन्हा, प्रिंस सोनी, कमलेश दुबे, अभिषेक द्विवेदी समेत कई गणमान्य लोग ल उपस्थित है

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!