जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा द्वारा राहगीरों के लिए पनशाला का उद्घाटन

गढ़वा : जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के तत्वावधान में आज राहगीरों के लिए दो स्थानों पर पनशाला का उद्घाटन किया गया। यह कार्यक्रम फेडरेशन के पूर्व पदाधिकारी विजय केशरी, मनोज केशरी की पुत्री सुरभि केशरी एवं मदन केशरी की सुपुत्री श्रेया आनंद के जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित हुआ।

पुरानी बाजार सुतली पट्टी स्थित हिंदुस्तान सेनेटरी के पास और छठ घाट स्थित ज्ञान निकेतन स्कूल के पास पनशालाओं का उद्घाटन ग्रुप के पूर्व उपाध्यक्ष ध्रुव केशरी की अध्यक्षता में किया गया। जायंट्स के पदाधिकारियों ने राहगीरों को मिष्ठान खिलाकर और शीतल जल पिलाकर सेवा कार्य की शुरुआत की।

इस अवसर पर पदाधिकारियों ने कहा कि राहगीरों और जरूरतमंदों को पानी पिलाना पुण्य का कार्य है। साथ ही लोगों से अपील की गई कि अपने घरों की छतों पर या खुले स्थानों में पक्षियों के लिए भी पानी रखें ताकि वे भीषण गर्मी में प्यास बुझा सकें। उपस्थित सदस्यों ने गर्मी के मौसम में अधिक पानी पीने और लू से बचाव के उपाय अपनाने पर भी जोर दिया।

कार्यक्रम में विजय केशरी, विनोद कमलापुरी, मदन प्रसाद केशरी, नंद कुमार गुप्ता, मनोज केशरी, मोजीबुद्दीन खां, अशोक केशरी, ध्रुव केशरी, दीपक तिवारी और मनदीप प्रसाद समेत कई सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री, चुनौती बड़ी और कठिन डगर

    निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री, चुनौती बड़ी और कठिन डगर

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश
    error: Content is protected !!