
Location: Manjhiaon
मझिआंव (गढ़वा): प्रखंड के सात जनजातीय एवं जनजातीय बहुल गांवों में 19 जून से 26 जून तक विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर झारखंड सरकार के धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत लगाया जा रहा है।
जानकारी देते हुए प्रभारी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी श्रीकांत उपाध्याय ने बताया कि शिविरों के माध्यम से आदिम जनजातीय समुदाय के लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा। इनमें आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आय और निवास प्रमाण पत्र, टीबी मुक्त भारत मिशन, मिशन इंद्रधनुष, प्रधानमंत्री जनधन योजना, मुद्रा योजना, पीएम किसान योजना, बंधन योजना और मनरेगा जैसी कल्याणकारी योजनाएं शामिल हैं।
शिविर कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा:
- रामपुर पंचायत:
- 19 जून – रामपुर गांव
- 21 जून – जाहर सराय गांव
- 26 जून – रानी ताली गांव
- सोनपुरवा पंचायत:
- 20 जून – चंद्रपुर गांव
- 23 जून – सोनपुरवा गांव
- खरसोता पंचायत:
- 24 जून – खरसोता गांव
- मोरबे पंचायत:
- 25 जून – मोरबे गांव
कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि इन शिविरों में मौके पर ही जरूरी प्रमाणपत्र बनाए जाएंगे और योजनाओं की जानकारी देकर पात्र लोगों को उनका लाभ दिलाया जाएगा। बीडीओ कनक ने सभी संबंधित पदाधिकारियों और कर्मचारियों को समय पर उपस्थित होकर शिविर को सफल बनाने का निर्देश दिया है।