छतरपुर पाटन सहित 15 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में जदयू, पटना में नीतीश से चर्चा

Location: रांची

रांची: झारखंड जनता दल यूनाइटेड के नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यसभा सदस्य सह प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो के नेतृत्व में पटना में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिला। नीतीश कुमार ने झारखंड के नेताओं से विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी पर जानकारी ली। प्रदेश अध्यक्ष श्री महतो ने नीतीश कुमार को बताया कि पार्टी 15 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। इसकी तैयारी चल रही है । उन्होंने 15 सीटों की सूची भी नीतीश कुमार को सौंप दी। इन सीटों में पलामू की छतरपुर पाटन सहित उत्तरी छोटा नागपुर के सीटों का नाम शामिल है। प्रदेश के नेताओं ने नीतीश कुमार से भाजपा के साथ गठबंधन करने की मांग की। कहा कि जब राष्ट्रीय स्तर पर जनता दल यूनाइटेड एनडीए के साथ है और भाजपा के साथ गठबंधन है तो झारखंड में भी गठबंधन होना चाहिए।
नीतीश कुमार ने भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से झारखंड में गठबंधन पर बातचीत करने के लिए पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा को अधिकृत किया है। अब संजय झा ही भाजपा के साथ गठबंधन पर बात करेंगे।
इधर झारखंड में सरयू राय की पार्टी के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ने पर भी फैसला लिया गया। नीतीश कुमार ने नेताओं को विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का निर्देश दिया। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महासचिव श्रवण कुमार, पूर्व विधायक सुधा चौधरी, मधुकर सिंह, पिंटू सिंह, संतोष सोनी आदि शामिल थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!