चिनिया पुलिस ने हथियार के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Location: चिनियां


चिनिया थाना पुलिस ने हथियार दिखाकर डराने-धमकाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से लोहे का देसी कट्टा और 8 एमएम की एक जिंदा गोली बरामद की है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, 2 सितंबर की रात करीब 8:30 बजे चिनिया थाना क्षेत्र के एक किरायेदार के मकान पर आरोपी हथियार और गोली लेकर पहुंचे थे। वहां उन्होंने हथियार दिखाकर किरायेदार को धमकाते हुए कहा कि अगर सिम वापस नहीं करोगे तो जान से मार देंगे। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि दोनों आरोपी एक-दूसरे से परिचित हैं और चिनिया में साथ पढ़ते हैं। मोबाइल सिम को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक गढ़वा के निर्देश पर रंका अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। पुलिस ने तकनीकी सहयोग से कार्रवाई करते हुए 3 सितंबर को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान एकबाल अंसारी (करीब 19 वर्ष), पिता हिदायत अंसारी और अफजल अंसारी (करीब 17 वर्ष), पिता उमर फारूक अंसारी, दोनों निवासी चिनिया थाना क्षेत्र, गढ़वा के रूप में हुई है।
मामले में चिनिया थाना कांड संख्या 34/26, दिनांक 3 सितंबर 2026 को धारा 351(2)&(3), 3(5) बीएनएस तथा 25(1-बी) आर्म्स एक्ट, 26 और 35 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
छापेमारी दल में रंका के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोहित रंजन सिंह, रंका अंचल के पुलिस निरीक्षक अभिजीत गौतम, चिनिया थाना प्रभारी बिंकू कुमार रजक सहित पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Deepak Prasad

    Location: Chiniya Deepak Prasad is reporter at आपकी खबर News from Chiniya

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!