चाईबासा डीईओ के खिलाफ गरमाया मामला: गढ़वा में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की उठी मांग

Location: Garhwa

गढ़वा: चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम) के जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) द्वारा एक शिक्षक के साथ मारपीट और अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम के तहत दर्ज केस के विरोध में झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ की गढ़वा जिला इकाई ने शनिवार को उपायुक्त गढ़वा को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष नागेन्द्र चौधरी और जिला सचिव सरफुल्लाह अंसारी के नेतृत्व में सैकड़ों शिक्षक इसमें शामिल हुए।

27 मार्च 2025 को चाईबासा के सरकारी माध्यमिक विद्यालय रोला डीह के सहायक शिक्षक अजय कुमार महतो को DEO द्वारा कार्यालय में बुलाकर कथित रूप से गाली-गलौज और मारपीट की गई। बाद में शिक्षक पर ही SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज करते हुए निलंबन की कार्रवाई की गई।

जिलाध्यक्ष नागेन्द्र चौधरी ने इसे शिक्षक समाज के लिए अपमानजनक बताते हुए कहा कि यह कार्रवाई पूरी तरह से दमनकारी और अन्यायपूर्ण है। वहीं, जिला सचिव सरफुल्लाह अंसारी ने चेतावनी दी कि जब तक DEO को पद से हटाया नहीं जाएगा, राज्यभर में आंदोलन जारी रहेगा।

झारखंड ऑफिसर्स टीचर्स एंड एंप्लॉई फेडरेशन (झारोटेफ) के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने DEO के व्यवहार को मानसिक विक्षिप्ता का परिचायक बताया और उनके खिलाफ विभागीय जांच व निलंबन की मांग की।

ज्ञापन में उठाई गई प्रमुख मांगें: चाईबासा DEO को तत्काल निलंबित किया जाए, शिक्षक अजय कुमार महतो के खिलाफ दर्ज मामला वापस लिया जाए, पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाए, ज्ञापन को मुख्य सचिव, झारखंड सरकार तक शीघ्र प्रेषित किया जाए

इस अवसर पर डॉ. कृष्ण कुमार यादव, रिंकू कुमार पासवान, आदित्य प्रसाद गुप्ता, पंकज कुमार, सुमंत कुमार, जितेंद्र कुमार, राकेश चौधरी, हरेराम विश्वकर्मा समेत कई शिक्षक उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    बाल विवाह की सूचना पर प्रशासन ने रुकवाई नाबालिग लड़की की शादी

    तलाक के बाद मानसिक तनाव में चल रही विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    आचार संहिता उल्लंघन मामले में लालू यादव के हेलीकॉप्टर पायलट जसवीर सिंह योद्धा रिहा

    आचार संहिता उल्लंघन मामले में लालू यादव के हेलीकॉप्टर पायलट जसवीर सिंह योद्धा रिहा

    सेंट्रल बैंक ने किसानों व महिला समूहों को वितरित किया पांच करोड़ रुपये का कृषि ऋण

    सेंट्रल बैंक ने किसानों व महिला समूहों को वितरित किया पांच करोड़ रुपये का कृषि ऋण

    अवैध बालू उत्खनन पर धुरकी पुलिस की कार्रवाई, टीपर व ट्रैक्टर जब्त

    अवैध बालू उत्खनन पर धुरकी पुलिस की कार्रवाई, टीपर व ट्रैक्टर जब्त

    घर से निकला किशोर लापता, थाना में गुमशुदगी की सनहा दर्ज

    घर से निकला किशोर लापता, थाना में गुमशुदगी की सनहा दर्ज
    error: Content is protected !!