ग्रामीण बैंकिंग और साइबर अपराध पर सीएफएल कार्यकर्ताओं का एकदिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

Location: Garhwa

मेराल: सीएफएल प्रधान कार्यालय में शुक्रवार को संस्था अग्रगति इंडिया द्वारा एकदिवसीय क्षमता वर्धन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसमें पांच सीएफएल केंद्रों के दस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

प्रशिक्षण में ग्रामीण क्षेत्रों तक बैंकिंग सुविधा पहुंचाने, बचत करने, कटे-फटे नोट बदलने, और बैंकिंग असुविधाओं के समाधान के लिए लोकपाल के टोल फ्री नंबर 14448 का उपयोग करने पर जोर दिया गया।
साथ ही, साइबर अपराध के बढ़ते मामलों पर चर्चा की गई। सत्र में बताया गया कि साइबर ठग झूठे गिरफ्तारी, लोन ऑफर, या खुद को सरकारी अधिकारी बताकर भोले-भाले ग्रामीणों को ठगते हैं।
साइबर फ्रॉड से बचाव के उपाय और डिजिटल लेन-देन में सुरक्षा पर भी विशेष जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण में एसबीआई के एलडीएम सत्यदेव कुमार रंजन, नाबार्ड के डीडीएम दीपक कुमार, फाइनेंशियल काउंसलर निरंजन तिवारी, मास्टर ट्रेनर डॉ. पीयूष कांति घोस, और जिला समन्वयक श्याम सुन्दर महतो सहित अन्य विशेषज्ञ मौजूद रहे।
इसमें गुरूदेव विश्वकर्मा, अंजू कुमारी, जनार्दन प्रसाद यादव, ऐसून खातून, नेहा चौरसिया, रविंद्र प्रसाद, और देवकांत कुमार जैसे सीएफएल कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!