गहरी पीड़ा है, बरसात का मौसम है, कुछ तो ख्याल रखिए हुजूर

Location: रांची

रांची: अपने मंत्री जी पिछले कुछ दिनों से नाराज हैं. उनकी बात कोई सुनने को तैयार नहीं है. सरकार में नंबर दो की हैसियत है. फिर भी पत्र का जवाब तक नहीं मिल रहा है. जवाब देने का टाइम लाइन बीत गया. लेकिन अपने विभाग के सचिव ने भी जवाब नहीं दिया. पीड़ा तो गहरी है. लेकिन किससे कहें. क्या कहें. व्यवस्था ही ऐसी है. इस सरकार में व्यवस्था में सुधार की कल्पना बेकार है. मंत्री जी से चूक हो गई. उन्होंने नहीं समझा था कि उनके पत्र का यह हश्र होगा. यदि समझते तो न पत्र लिखते न सुरक्षा वापस करते. अंदर गड़बड़ी थी. लेकिन बाहर तो ठीक-ठाक ही चल रहा था. प्रतिष्ठा बची हुई थी.
   पत्र और सुरक्षा वापसी के मुद्दे पर सरकार के मुखिया के साथ पार्टी भी मौन है. पीड़ा गहरी हो, रास्ता नहीं दिख रहा हो तो फिर सहारा कविता और शेरो शायरी का ही बचता है. मंत्री जी ने आज फिर एक शायरी लिख डाली. समझने वाले इसके मायने समझ रहे हैं और समझा भी रहे हैं.
  बरसात का मौसम है. इसलिए उमस है. राजनीति में भी उमस है. इसीलिए मंत्री जी ने लिखा= इन बारिशों से इतनी दोस्ती अच्छी नहीं, कच्चा तेरा मकान है कुछ तो ख्याल रखो.

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    तालाब में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत

    खेलकूद प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को मेडल देकर किया सम्मानित

    खेलकूद प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को मेडल देकर किया सम्मानित

    शहर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायी सोमनाथ प्रसाद अरुण

    शहर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायी सोमनाथ प्रसाद अरुण

    15 सितंबर तक जमा करें फॉर्म-6, 18 वर्ष पूरा कर चुके युवाओं का मतदाता सूची में जुड़ेगा नाम

    15 सितंबर तक जमा करें फॉर्म-6, 18 वर्ष पूरा कर चुके युवाओं का मतदाता सूची में जुड़ेगा नाम

    शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर उपायुक्त सख्त, खराब प्रदर्शन पर वेतन रोकने का निर्देश

    शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर उपायुक्त सख्त, खराब प्रदर्शन पर वेतन रोकने का निर्देश

    डायन बताकर महिला को खौलते पानी से जलाया, छह आरोपी गिरफ्तार

    डायन बताकर महिला को खौलते पानी से जलाया, छह आरोपी गिरफ्तार
    error: Content is protected !!