Location: Garhwa
गढ़वा। सहिजना मोहल्ला स्थित प्राचीन नंदेश्वर शिव मंदिर के 21वें स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। अनुष्ठान का संचालन वाराणसी से पधारे आचार्य रोहित दीक्षित, मंजय दीक्षित एवं संजीव चौबे के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
अनुष्ठान के दौरान विद्वान आचार्यों ने कहा कि भगवान नंदेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक करने तथा उसमें सहभागी बनने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और श्रद्धापूर्वक लिए गए संकल्प भगवान शिव की कृपा से पूर्ण होते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से नियमित रूप से शिव पूजा एवं रुद्राभिषेक में भाग लेने का आह्वान किया।
पूर्व वार्ड पार्षद जितेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि नंदेश्वर शिव मंदिर का इतिहास लगभग 128 वर्ष पुराना है। मंदिर की स्थापना वर्ष 1898 में हुई थी। वर्ष 2005 में मोहल्लावासियों के सहयोग से मंदिर का पुनर्निर्माण एवं पुनः स्थापना की गई। तभी से प्रत्येक वर्ष 13 जुलाई को स्थापना दिवस के अवसर पर रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर भगवान शिव की आराधना करते हैं।
रुद्राभिषेक में यजमान की भूमिका पूर्व वार्ड पार्षद जितेंद्र कुमार सिन्हा एवं वार्ड पार्षद रश्मि सिंह ने निभाई। कार्यक्रम में मुकेश कुमार सिन्हा, राजू सिन्हा, अजीत कुमार सिन्हा, प्रो. उमेश सहाय, गुड्डू तिवारी, राजीव रंजन सिन्हा, संजीव सिंह, लाल बाबू, नीरज सिन्हा, सत्यनारायण सिन्हा, बृजमोहन प्रसाद, आलोक कुमार सिन्हा, गौरव सिन्हा, अरविंद कुमार दुबे, संजय सिंह, जय सिन्हा, निपुण सिन्हा, तेज, बासु, अतुल्य, चंदन सिन्हा, अनिल कुमार सिन्हा, श्रेष्ठ सिन्हा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।











