गर्मी में राहत की बूँदें: सूफियान हमदर्द कमिटी ने चलाया पानी टैंकर सेवा अभियान

गढ़वा: प्रचंड गर्मी से बेहाल नगरवासियों को राहत देने के लिए सूफियान हमदर्द कमिटी ने गुरुवार को छह पानी टैंकर नगर क्षेत्र के विभिन्न इलाकों के लिए रवाना किए। यह पहल उन मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए की गई है, जहां जलसंकट गहराता जा रहा है।

नगर परिषद के पूर्व प्रतिनिधि संतोष केशरी, समाजसेवी सम्मी खान, मीनू दुबे सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हरी झंडी दिखाकर टैंकरों को रवाना किया। इस मौके पर कमिटी के सदर सुहैल खान ने बताया कि गर्मी में शहर के कई हिस्सों में पानी की गंभीर किल्लत है, जिसे देखते हुए तत्काल राहत कार्य शुरू किया गया है। जरूरत पड़ने पर टैंकरों की संख्या और बढ़ाई जाएगी।

नप अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष केशरी ने इस पहल को सराहनीय बताया। वहीं समाजसेवी सम्मी खान ने कहा कि यह महज जल वितरण नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी का भाव है, जो लोगों को जोड़ता है।

इस कार्यक्रम में नौशाद आलम, सोनू दास, मुख्तार अंसारी, असगर अंसारी, भोलू इमाम हुसैन, फैजान अहमद, पिंटू गुप्ता, इमरान अख्तर, बिट्टू गुप्ता, छोटा खालिक, महफूज कुरैशी, इरशाद आलम, आशिक खान, वारिस खान सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

कमिटी ने बताया कि यह सेवा तब तक जारी रहेगी जब तक गर्मी का प्रकोप कम नहीं हो जाता या जल संकट सामान्य नहीं हो जाता। साथ ही नगरवासियों से अपील की गई कि पानी का दुरुपयोग न करें और जरूरतमंदों की मदद करें।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अवैध बिजली तार बिछाने से युवक की मौत, शव बालू में दफनाने का खुलासा; दो गिरफ्तार

    अवैध बिजली तार बिछाने से युवक की मौत, शव बालू में दफनाने का खुलासा; दो गिरफ्तार

    शिक्षकों की कमी से जूझ रहा सगमा का मुख्य विद्यालय, प्रतिनियोजन रद्द करने की उठी मांग

    शिक्षा की गुणवत्ता सुधारना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : बीपीओबंशीधर नगर में प्रधानाध्यापकों की समीक्षा बैठक, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश

    शिक्षा की गुणवत्ता सुधारना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : बीपीओबंशीधर नगर में प्रधानाध्यापकों की समीक्षा बैठक, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश

    गुरु पूर्णिमा पर गायत्री शक्तिपीठ में माता गायत्री को लगेगा 56 भोग, महाप्रसाद व भंडारे का होगा आयोजन

    गुरु पूर्णिमा पर गायत्री शक्तिपीठ में माता गायत्री को लगेगा 56 भोग, महाप्रसाद व भंडारे का होगा आयोजन

    स्वतंत्रता दिवस 2026 की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, 15 अगस्त को सुबह 9 बजे टाउन हॉल मैदान में होगा मुख्य समारोह

    स्वतंत्रता दिवस 2026 की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, 15 अगस्त को सुबह 9 बजे टाउन हॉल मैदान में होगा मुख्य समारोह

    ब्रेकिंग न्यूज़:भवनाथपुर में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की मौत

    ब्रेकिंग न्यूज़:भवनाथपुर में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की मौत
    error: Content is protected !!