गढ़वा में आजसू पार्टी की बैठक, मिशन 2029 की तैयारी और सदस्यता अभियान का ऐलान

Location: Garhwa

गढ़वा:आजसू पार्टी की जिला स्तरीय बैठक मंगलवार को जिला प्रधान कार्यालय में अध्यक्ष दीपक शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। यह 2024 विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी की पहली बैठक थी।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने झारखंड सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा, “हेमंत सोरेन सरकार झूठ और फरेब की सरकार है। महिलाओं को ‘मईयां समान योजना’ के नाम पर ठगा गया है। राज्यभर में स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई हुई हैं। गढ़वा का सदर अस्पताल अब रेफरल अस्पताल बनकर रह गया है।”

पार्टी का आह्वान और मिशन 2029:
दीपक शर्मा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे जिले की समस्याओं को उठाएं और जरूरत पड़ने पर संघर्ष करें। उन्होंने मिशन 2029 की तैयारी के लिए अभी से जुटने का आह्वान किया। साथ ही, प्रखंड और पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत करने का निर्देश दिया।
उन्होंने मार्च 2025 से पूरे जिले में सदस्यता अभियान शुरू करने की घोषणा की, जिसमें एक लाख नए सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
बैठक में केंद्रीय सचिव शंकर प्रताप विश्वकर्मा, श्रीमती चंपा देवी, नंदु ठाकुर, डॉ. अफजल अंसारी, संतोष केसरी, दशरथ चौधरी, जिला उपाध्यक्ष मुकेश गुप्ता, जिला सचिव लाल मोहम्मद अंसारी, विकास कुमार, इंदल बैठा, सुमेर राम, बिट्टू जायसवाल, बिरजू चंद्रवंशी, सरवन शर्मा, हमीदुल्लाह अंसारी, रंजीत मेहता, आबिद अंसारी समेत कई सदस्य उपस्थित थे।
बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को प्रखंड और पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!