गढ़वा में अनाज घोटाला: भाजपा ने झामुमो सरकार पर लगाया गंभीर आरोप, की CBI जांच की मांग

Location: Garhwa

गढ़वा। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने झामुमो सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि गढ़वा सहित पूरे झारखंड में गरीबों के लिए केंद्र सरकार द्वारा भेजा गया अनाज खुलेआम लुटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरीबों के लिए शुरू की गई अन्न योजना का लाभ झामुमो सरकार में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है।

चौबे ने आरोप लगाया कि मेराल से लेकर केतार तक करोड़ों रुपये का अनाज घोटाला हुआ है और यह संभव नहीं कि सरकार के संरक्षण के बिना इतनी बड़ी लूट हो। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को मामले की गंभीरता से जांच करनी चाहिए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही जिले के सभी प्रखंडों में अनाज वितरण में हुई गड़बड़ियों की गहन जांच कराई जाए ताकि घोटाले की जड़ तक पहुंचा जा सके।

उन्होंने सवाल उठाया कि जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार गरीबों के हित में काम कर रही है, तो वह इस लूट की सीबीआई जांच कराने से क्यों बच रही है? चौबे ने कहा कि गढ़वा में हो रहे इस बड़े घोटाले पर सरकार और मंत्री मौन हैं, जिससे साफ होता है कि झामुमो सरकार गरीब विरोधी है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते जांच नहीं हुई और दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो भाजपा गरीब जनता के हित में सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!