गढ़वा नगर मंडल भाजपा ने एक वृक्ष मां के नाम कार्यक्रम के तहत समाहरणालय में लगाए पौधे

Location: Garhwa

भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम एक वृक्ष मां के नाम कार्यक्रम के तहत नगर मंडल गढ़वा के अध्यक्ष उमेश कश्यप के नेतृत्व में नया समाहरणालय स्थित कल्याणपुर में वृक्षारोपण का कार्य किया गया ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से गढ़वा जिला भाजपा के पूर्व ज़िला अध्यक्ष प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुकेश निरंजन सिन्हा, सोशल मीडिया प्रभारी बृजेंद्र पाठक महामंत्री यशवंत मिश्रा ओबीसी मोर्चा के पलामू प्रमंडल के प्रभारी विनय चंद्रवंशी ,प्रवीण पाल ,जयंत पांडे ,सुरेंद्र कश्यप ,चंचल दुबे आदि उपस्थित रहे ।

इस मौके पर मुकेश निरंजन सिन्हा ने कहा कि प्रदेश के द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम एक वृक्ष मां के नाम के तहत सभी को एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए सिर्फ वृक्ष लगाना हमारा दायित्व नहीं है बल्कि इसकी रक्षा करना हमारा परम कर्तव्य है क्योंकि इससे पर्यावरण में संतुलन के साथ साथ ऑक्सीजन इसी वृक्ष से हम सबों को प्राप्त होता है ‌।वृक्ष हमारे संस्कृति हमारा धरोहर और हर व्यक्ति को एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए इस संकल्प के साथ आने वाला समय में पर्यावरण में संतुलन बना रहे अध्यक्ष उमेश कश्यप ने कहा की हम सबको मिलकर एक उत्सव के रूप में वृक्ष लगाना चाहिए हम सभी जिला वासियों से अपील करते हैं कि इसे एक संकल्प के रूप में ही नहीं बल्कि एक अभियान के रूप में लेकर वृक्ष को अवश्य लगाये और इसकी रक्षा करे वृक्ष लगाने से अनेकों फ़ायदे है ।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
error: Content is protected !!